भाई की शादी में डीजे पर डांस करते-करते मौत: ऐसा गिरा कि फिर उठ नहीं सका..खुद देखिए शॉकिंग वीडियो

Published : Jan 23, 2022, 01:15 PM IST
भाई की शादी में डीजे पर डांस करते-करते मौत: ऐसा गिरा कि फिर उठ नहीं सका..खुद देखिए शॉकिंग वीडियो

सार

एक हैरान कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से सामने आया है। जहां एक भाई अपने चचेरे भाई के शादी में आयोजित रिसेप्शन में फिल्मी गाने पर मस्ती करते हुए डांस कर रहा था। इसी दौरान वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

बैतूल (मध्य प्रदेश). लोग सही कहते हैं कि मौत कब और कहां आ जाए यह कोई नहीं कह सकता है। कुछ ऐसी ही हैरान कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से सामने आया है। जहां एक भाई अपने चचेरे भाई के शादी में आयोजित रिसेप्शन में फिल्मी गाने पर मस्ती करते हुए डांस कर रहा था। इसी दौरान वह नीचे गिर गया, दोस्तों को लगा कि ये डांस का कोई स्टेप है, फिर लगा मस्ती कर रहा है। लेकिन वह दोबारा उठ नहीं सका। जब काफी देर होने के बाद लोगों ने उसको उठाकर देखा तो वो दम तोड़ चुका था। यानि उसकी मौत हो चुकी थी।

भाई के रिसेप्शन में कर रहा था डांस..तभी आ गई मौत
दरअसल, दिल को झकझोर देने वाली यह घटना बैतूल जिले के  शाहपुर क्षेत्र के खारी जामुन ढाना से शनिवार रात को घटी। जहां 30 साल का अंतलाल नाम के युवा की मौत हो गई। वह शुक्रवार को उसके चचेरे भाई सोनू कुमरे की शादी हुई थी। शनिवार रात को रिसेप्शन रखा गया था। जहां वहां डीजे पर डांस कर रहा था। 

देखने वालों का भी कांप गया कलेजा
बता दें कि रिसेप्शन के दौरान कई सारे लोग नाच रहे थे। लेकिन जैसे ही डीजे एक चुम्मा तू हमको उधार दे दे...गाना बचा तो अंतलाल अपने आप को रोक नहीं सका और डांस करने लगा। वह अकेले ही नाच रहा था, जबकि उसके दोस्त पास खड़े उसका हौसला बढ़ा रहे थे। लेकिन कुछ देर बाद ही वो नीचे गिर पड़ा। दोस्तों को लगा कि वो नाटक कर रहा है, इसिलए कुछ देर तक कोई उसके पास नहीं गया। फिर दोस्तों ने उसे पकड़कर हिलाया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई तो वह घबरा गए। आनन-फानन में उसे डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Simhastha 2028 Preparation: सिंहस्थ में आएंगे 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु! MP सरकार ने भीड़ प्रबंधन के लिए बनाया बड़ा प्लान
MP Education Department: लंबे इंतजार पर लगा ब्रेक, 2 दिन में 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी