CM शिवराज का बड़ा ऐलान: अब गरीबों को 1 रुपए किलो में मिलेगा गेहूं-चावल, राशन कार्ड की भी नहीं जरूरत

Published : Aug 19, 2020, 07:11 PM ISTUpdated : Aug 19, 2020, 07:26 PM IST
CM शिवराज का बड़ा ऐलान: अब गरीबों को 1 रुपए किलो में मिलेगा गेहूं-चावल, राशन कार्ड की भी नहीं जरूरत

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वीडियो संदेश के जरिए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा-अब 1 सितंबर से प्रदेश के सभी गरीबों को 1 रुपए किलोग्राम की दर के हिसाब से गेहूं, चावल और नमक मिलेगा। 

भोपाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वीडियो संदेश के जरिए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा-अब 1 सितंबर से प्रदेश के सभी गरीबों को 1 रुपए किलोग्राम की दर के हिसाब से गेहूं, चावल और नमक मिलेगा। जबकि डेढ़ रुपए प्रति लीटर केरोसिन तेल दिया जाएगा। 

सरकार का 10 दिन में दस्तावेज तैयार करने का लक्षय
सीएम ने कहा-सरकार ने फैसला किया है कि जो गरीब हैं और जिनके पास राशन कार्ड भी नहीं है उनको भी पहली सितंबर से प्रति परिवार के हिसाब इसका लाभ मिलेगा। चौहान ने कहा-इसके लिए हमने प्रदेश के 15 लाख उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के एक रुपये किलोग्राम की दर से गेहूं और चावल दिलाने के लिए दस दिन में दस्तावेज तैयार कराए जाने का लक्ष्य रखा है।

अब तक 37 लाख लोग थे वंचित
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा- अब तक 37 लाख ऐसे लोग हैं जिनको एक नियम के कारण लाभ नहीं मिल पाता था, क्योंकि गरीब परिवारों की उच्चतम सीमा तय थी। अब उन सभी छूटे हुए परिवारों को फायदा मिलेगा।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहडोल को दी 747 करोड़ की सौगात, 139 विकास कार्यों का लोकार्पण
MP: शहडोल को बड़ी सौगात: वाटर पार्क से लेकर सिंचाई परियोजनाओं तक कई ऐलान