कांग्रेस सेवादल ने बांटी सावरकर पर सवाल उठाने वाली किताब, विवादित तथ्यों पर हो रहा बवाल

Published : Jan 03, 2020, 01:00 PM IST
कांग्रेस सेवादल ने बांटी सावरकर पर सवाल उठाने वाली किताब, विवादित तथ्यों पर हो रहा बवाल

सार

दो जनवरी अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने गुरुवार को भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में ‘‘वीर सावरकर कितने ‘वीर’?’’ नाम से एक किताब वितरित की है।

भोपाल, दो जनवरी अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने गुरुवार को भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में ‘‘वीर सावरकर कितने ‘वीर’?’’ नाम से एक किताब वितरित की है, जिसमें राजनीतिक हिंदूवादी विचारधारा के जनक कहे जाने वाले विनायक दामोदर सावरकर पर सवाल उठाया गया है।

किताब में लगाया ये आरोप...
वहीं, भाजपा ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस मतिभ्रम की स्थिति में है, इसलिए राष्ट्रभक्तों का अपमान कर रही है। किताब में आरोप लगाया गया है कि सावरकर ने तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत से पैसे लिए थे।

राष्ट्र भक्तों को निशाना बना रही है बीजेपी: भाजपा
इसी बीच, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह ने कांग्रेस सेवा दल के कार्यक्रम में सावरकर को लेकर बांटे गए साहित्य पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस मतिभ्रम के दौर से गुजर रही है। वह समझ नहीं पा रही कि किसका विरोध करें और किसका समर्थन करें।’’ उन्होंने कहा कि इस दौर में कांग्रेस के नेता उन राष्ट्र भक्तों को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे जो राष्ट्रभक्त विशेष रूप से बहुसंख्यक आबादी के हितचिंतक रहे हैं।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

My Youth My Pride Conclave 2026: पर्यटन सखियों के हुनर से प्रभावित हुए CM मोहन यादव, युवाओं के लिए किया बड़ा वादा
CM Mohan Yadav in Bhind: लाड़ली बहनों को 1835 करोड़, UCC से लेकर कांग्रेस तक CM मोहन यादव का बड़ा संदेश