MP में कोरोना रिटर्न, लेकिन सरकार ने लॉकडाउन से किया इनकार, जहां ज्यादा केस होंगे..वहां नाइट कर्फ्यू होगा

दिल्ली और गुजरात के अलावा मध्य प्रदेश में भी कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दी है। इसे रोकने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के बजाय थोड़ी सख्ती बरतने का फैसला किया है। शुक्रवार को इस संबंध में सरकार की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बता दें कि गुरुवार को इंदौर में 313 नए मरीज मिले हैं। वहीं, भोपाल में 425 नए मरीज मिले। पहले माना जा रहा था कि प्रदेश सरकार फिर से लॉकडाउन पर विचार कर सकती है। हालांकि शिवराज सिंह ने इससे इनकार कर दिया। लेकिन जहां केसेज ज्यादा मिलेंगे, वहां नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 20, 2020 9:47 AM IST / Updated: Nov 20 2020, 05:50 PM IST

भोपाल, मध्य प्रदेश. दिल्ली और गुजरात के अलावा मध्य प्रदेश में भी कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। इसे देखते हुए माना जा रहा था कि मध्य प्रदेश में फिर से लॉकडाउन की स्थिति बन सकती है। लेकिन सरकार ने ऐसी आशंकाओं को खारिज कर दिया। इस संबंध में शुक्रवार दोपहर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी।बैठक में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव मौजूद थे। बैठक में सीएम ने जिलों के कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सलाह-मश्वरा किया।  बता दें कि गुरुवार को भोपाल में कोरोना के 425 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में मिले संक्रमितों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, इंदौर में 313 नए कोरोना मरीज मिले।

लॉकडाउन से इनकार
कोरोना मामलों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि मप्र में लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। लेकिन सतर्कता के लिए सरकार कुछ कड़े कदम उठा सकती है। सरकार ने फिलहाल स्कूल और कॉलेज खोलने से मना कर दिया। थिएटर के लिए पूर्व में जारी गाइडलाइन ही लागू रहेगी। यानी इसमें दर्शक संख्या 50 प्रतिशत होगी। शिवराज सिंह ने कहा कि जहां पांच प्रतिशत से अधिक पॉजिटिविटी रेट है, वहां रात 10 से सुबह 6 बजे तक का कर्फ्यू रहेगा। शनिवार से हर जिले में क्राइसिस ग्रुप की रेगुलर बैठक होगी और सिफारिशें सरकार को भेजी जाएंगी। शादियों में कितने लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जा सकती है, इस पर फैसला बाद में होगा। मास्क को लेकर पूरे प्रदेश में सख्ती बरती जाएगी। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। मुख्यमंत्री खुद हर दूसरे दिन रिव्यू करेंगे।  बता दें कि मुख्यमंत्री का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे लॉकडाउन की बात कर रहे हैं। वीडियो छह महीने पुराना है। इसे देखते हुए सरकार को स्थिति साफ करनी पड़ी।

Latest Videos


जिला/नए केस/कुल केस/एक्टिव केस

  1. इंदौर/313/36310/2163
  2. भोपाल/425/28360/1867
  3. ग्वालियर/92/13618/742
  4. जबलपुर/60/13533/661
  5. रतलाम/64/2961/321
  6. रीवा/45/2939/321
  7. सतना/22/2596/114

 

दिल्ली: कोरोना से 24 घंटे में 98 मरीजों की मौत, चिता जलाने के लिए लगानी पड़ रही है लंबी लाइन

नई दिल्ली. दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौत की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालात ये हैं कि श्मशान घाटों पर चिताओं को जलाने के लिए 3 से 4 घंटे की वेटिंग मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदीप नाम के शख्स निगमबोध घाट पर गुरुवार सुबह 10 बजे ही पहुंच गए थे, लेकिन उनके पहले से ही शवों को लेकर 5 एंबुलेंस पहले से मौजूद थीं। करीब 6 घंटे बाद संदीप का नंबर आया। 

निगमबोध पर लाखों को जलाने के लिए कुल 104 प्लेटफॉर्म
निगमबोध घाट पर वेटिंग के मामले पर मेयर जय प्रकाश ने कहा कि निगमबोध घाट पर लाशों को जलाने के लिए कुल 104 प्लेटफॉर्म हैं। इसमें से करीब 50 को कोविड के लिए रिजर्व कर दिया गया है।  

बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 131 लोगों की मौत हुई
दिल्ली में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को पिछले 24 घंटे में 7486 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 131 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में एक दिन में होने वाली मौत का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां अब तक कुल 7943 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में मास्क न पहनने पर लगेगा 2 हजार का जुर्माना
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले 500 रुपये का जुर्माना लगता था, लेकिन कई लोग अभी भी मास्क नहीं पहन रहे हैं, इस वजह से हम जुर्माने को बढ़ाकर 2 हजार रुपया कर रहे हैं। उन्होंने कहा, बैठक में मैंने सभी पार्टी से कहा कि दिल्ली के लोगों के लिए यह समय बहुत कठिन है जब कोरोना ​​के मामले बहुत ही बढ़ रहे हैं। इस समय हमें राजनीति नहीं करनी चाहिए है बल्कि इस समय हमें लोगों की सेवा करनी चाहिए। इस बात पर सभी पार्टियों ने सहमति रखी।

 

यह भी पढ़ें
भोपाल में सड़क पर थूका तो देना होगा एक हजार जुर्माना, नगर निगम ऐसे वसूलेगा दो गुना स्पॉट फाइन 

 

 

 

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: पवन खेड़ा ने महाराष्ट्र सरकार पर 10,000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया
CM बनते ही नायब सिंह सैनी ने दे डाला अल्टीमेटम #Shorts
राहुल गांधी को मिले 2 प्यारे बच्चे, वायरल हुआ बातचीत का वीडियो । Rahul Gandhi Video
करवाचौथ पर भद्रा का सायाः जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्र पूजन का समय । Karwa Chauth 2024
सिनवार की मौत के बाद कौन बनेगा हमास चीफ? लिस्ट में 5 नेताओं का नाम