दिग्विजय ने एमपी सरकार पर साधा निशाना, पेसा कानून पर कहा- नौटंकी है ये

Published : Nov 16, 2022, 03:57 PM IST
दिग्विजय ने एमपी सरकार पर साधा निशाना, पेसा कानून पर कहा- नौटंकी है ये

सार

दिग्गज कांग्रेस नेता और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक दिन पूर्व ही शहडोल में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा जनजातीय गौरव दिवस पर लागू किये गए पेसा कानून को नौटंकी बताया है।

भोपाल(Madhya Pradesh). दिग्गज कांग्रेस नेता और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक दिन पूर्व ही शहडोल में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा जनजातीय गौरव दिवस पर लागू किये गए पेसा कानून को नौटंकी बताया है।  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग का जायजा लेने खंडवा पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ने इसकी मूल भावना से छेड़छाड़ कर इस कानून का महत्व खत्म कर दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश को जोड़ने का काम भारत जोड़ो यात्रा से हो रहा है। उन्होंने कहा कि हेट स्पीच वालों का हम खुलकर विरोध करते हैं । 

गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश से पहले दिग्विजय सिंह यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने खंडवा पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों -कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेसा कानून अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया। 18 साल हो गए सरकार क्यों सोती रही। यह केवल नाटक नौटंकी है पेसा कानून की मूल भावना को ही परिवर्तन करके उसे तोड़ मरोड़ के इस कानून का महत्व ही खत्म कर दिया है।

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहा है देश
दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश को जोड़ने का काम भारत जोड़ो यात्रा से हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में नफरत को खत्म करने और भाईचारा स्थापित करने का काम भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से होगा। जो लोग देश में धर्म, जाति और सम्प्रदाय के रूप भाषण देते हैं, दंगे फैलाते हैं, हिंसा फैलाते हैं, उनका हम विरोध करते हैं। 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गिद्ध संरक्षण में मध्यप्रदेश बना मिसाल! CM मोहन यादव ने 5 दुर्लभ गिद्धों को नई जिंदगी दी
Krishak Kalyan Varsh 2026: डॉ मोहन यादव की सरसों, उड़द बोनस और MSP पर बड़ी घोषणाएं