मप्र शर्मसार, स्कूल के टॉयलेट में 5वीं क्लास की बच्ची से रेप, दूसरी झाड़ियों में मिली

Published : Dec 13, 2019, 12:55 PM IST
मप्र शर्मसार, स्कूल के टॉयलेट में 5वीं क्लास की बच्ची से रेप, दूसरी झाड़ियों में मिली

सार

हैदराबाद और उन्नाव की घटनाओं को लेकर आक्रोश के बीच मप्र में दो मासूम बच्चियों से बर्बरता का मामला सामने आया है। 

जबलपुर मप्र. हैदराबाद और उन्नाव की घटनाओं को लेकर आक्रोश के बीच मप्र में दो मासूम बच्चियों से बर्बरता का मामला सामने आया है। मप्र की संस्कारधानी कही जाने वाली जबलपुर सिटी में एक सरकारी स्कूल में बच्ची से रेप किया गया। वहीं दूसरी बच्ची झाड़ियों में पड़ी मिली। मामला सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई। एसपी अमित सिंह ने दोनों मामलों को प्राथमिकता से लेते हुए तेजी से जांच के आदेश दिए हैं।

सरकारी स्कूल में मिली बच्ची..
पनानगर के एक सरकारी स्कूल के टॉयलेट में 5th क्लास की बच्ची से रेप की घटना हुई है। रेप के बाद बच्ची डरी-सहमी क्लास में बैठी रही। बाद में मालूम चला कि आरोपी यूनिफॉर्म में था। इसके बाद पुलिस छात्रों से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया है कि आरोपी इस स्कूल की छात्र है या बाहरी। घटना 5 दिसंबर की बताई है। बदनामी के डर से बच्ची के परिजन चुपचाप बने रहे। बच्ची का परिवार बेहद गरीब है। वो डरा हुआ भी था। हालांकि बाद में हिम्मत करके वे पुलिस तक पहुंचे। 

झाड़ियों में मिली बच्ची
यह मामला गौरा बाजार का है। यहां  6 साल की एक बच्ची घायल हालत में झाड़ियों में पड़ी मिली। एक हिंदूवादी संगठन ने बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। बच्ची से मारपीट भी की गई थी। वो काफी डरी-सहमी थी। बच्ची के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक विक्षिप्त किशोर पर आरोप लगाया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्ची से रेप किया गया या सिर्फ मारपीट।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'भगवान श्रीकृष्ण से सीखें आनंद का असली मतलब', भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने दिया जीवन बदलने वाला मंत्र
Today Weather in Bhopal: भोपाल-इंदौर में गर्मी! ग्वालियर समेत MP के इन शहरों में बारिश का अलर्ट