बुरहानपुर कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, दो दर्जन मजदूरों ने भाग कर बचाई जान, लाखों के नुकसान की आशंका

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में ग्राम बसाड़ रोड पर स्थित बीटी मिल बुरहानपुर टैक्स्टाइल कपड़ा फैक्ट्री में मंगलवार भोर में तकरीबन 4 बजे अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Ujjwal Singh | Published : Dec 20, 2022 5:44 AM IST

बुरहानपुर(Madhya Pradesh). मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में ग्राम बसाड़ रोड पर स्थित बीटी मिल बुरहानपुर टैक्स्टाइल कपड़ा फैक्ट्री में मंगलवार भोर में तकरीबन 4 बजे अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में उस समय करीब दो दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों ने किसी तरह फैक्ट्री के बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि आग लगने के चलते लाखों का नुकसान हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक बुरहानपुर टैक्स्टाइल कपड़ा फैक्ट्री में रात्रि शिफ्ट के मजदूर काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक फैक्ट्री के एक किनारे से आग की लपटें उठने लगीं। इससे पहले की मजदूर कुछ समझ पाते या उसे बुझाने की कोशिश करते आगे ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद मजदूरों ने फैक्ट्री से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए नेपानगर, शाहपुर और बुरहानपुर नगर निगम से आधा दर्जन से अधिक अग्निशमन मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे रहे। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Latest Videos

फैक्ट्री का सामान हटाने में झुलसा एक मजदूर 
फैक्ट्री के कुछ सामान आग से बचाने की कोशिश करने वाला एक मजदूर झुलस गया। हांलाकि उसकी हालत खतरे से बाहर है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है। उसने बताया आग कैसे लगी यह पता नहीं, लेकिन हम बाहर काम कर रहे तभी अंदर से आग लगी दिखी तो जान बचाकर भागे। इससे पहले बॉयलर की लकड़ियों को खींचा, बॉयलर बंद किए। मजदूरों को बाहर निकाला। पीछे एक ट्रैक्टर था उसे निकाला। भूसा भी पड़ा था उसे हटाया। 

5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू 
बुरहानपुर टैक्सटाइल कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते मजदूरों ने आग नहीं देखी होती तो कई जिंदगियां जल कर ख़ाक हो जातीं। रात 3 बजे के बाद लगी इस आग के बाद से लगातार यहां दमकलों से उसे बुझाने का काम चलता रहा। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुबह तक कुछ हद तक काबू पा लिया गया था। बताया जा रहा है कि कपड़ा होने की वजह से धुंआ भी अधिक रहा। अभी नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन नुकसान के लाखों से अधिक के होने का अनुमान है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों