आजादी के 72 साल बाद इस शहर की धरती पर पहुंची पहली ट्रेन, हर आंख में थे खुशी के आंसू...

आजादी के 72 साल बाद आदिवासी अंचल आलीराजपुर को आखिरकार बुधवार को रेल सेवा की सौगात मिल ही गई। स्टेशन पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। कोई डांस कर रहा था तो किसी की आंखें नम दिखाई दीं। सभी लोगों ने कहा आज आजादी के बाद हमारा सालों का सपना साकार हुआ है। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 31, 2019 2:24 PM IST / Updated: Oct 31 2019, 07:58 PM IST

अलीराजपुर (मध्य प्रदेश). भारत में ट्रेन शुरु होने के 166 साल बाद यानि आज़ादी के 72 वर्ष बाद अलीराजपुर को ट्रेन की सौगात मिल गई। जब बुधवार को ट्रेन पहली बार शहर में पहुंची तो यहां के लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं था। जैसे गाड़ी प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो लोग झूमने लगे और पटाख़ों और ढोल-नगाड़ों से उसका स्वागत किया।

हर आंख में थे खुशी के आंसू...
अलीराजपुर स्टेशन पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। कोई डांस कर रहा था तो किसी की आंखें नम दिखाई दीं। सभी लोगों ने कहा आखिरकार आज आजादी के बाद हमारा सालों का सपना साकार हुआ है। जिले भर से ट्रेन को देखने के लिए पहुंचे थे। जिले के आदिवासी लोग काफी खुश दिखाई दे रहे थे। 

Latest Videos

ट्रेन के ड्राइवरों और अन्य स्टाफ का फूल माला से किया स्वागत
क्षेत्र के सांसद गुमान सिंह डामोर ने पहले रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने ड्राइवरों और अन्य स्टाफ का फूल माला से स्वागत किया। फिर लोगों को संबोधित करने के बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि यह रेल गाड़ी बड़ौदा के प्रतापनगर स्टेशन से अलीराजपुर के बीच चलेगी।

ट्रेन को आते-आते 11 साल लग गए
जानकारी के मुताबिक, यह परियोजना साल 2008 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में मंजूर हुई थी। इसके आते-आते 11 साल लग गए। सब यही कह रहे थे कि देर आए पर दुरुस्त आए। अब इसके आ जाने से जिले के विकास में मदद मिलेगी और कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता