इश्क में बौखलाई गर्लफ्रेंड ने कर दिया खतरनाक कांड, बॉयफ्रेंड के माता-पिता के सीने पर दनादन मारती गई चाकू

Published : Jan 14, 2023, 05:15 PM ISTUpdated : Jan 14, 2023, 05:26 PM IST
इश्क में बौखलाई गर्लफ्रेंड ने कर दिया खतरनाक कांड, बॉयफ्रेंड के माता-पिता के सीने पर दनादन मारती गई चाकू

सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां प्यार में मिले धोखे से बौखलाई प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची और उसके माता- पिता के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। दंपति को गंभीर घायल हालत में कराया गया भर्ती। 

ग्वालियर (gwalior). मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवती का अफेयर शादी के बाद भी चल रहा था। लेकिन जब उसका प्रेमी उससे मिलने नहीं आया तो प्यार में मिले धोखे से बौखलाई युवती ने आशिक के माता -पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के माता- पिता को गंभीर चोट आई है जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवती को अरेस्ट करने के साथ ही मर्डर की कोशिश का मामला दर्ज किया है। मामला छावनी थाना क्षेत्र के मऊ जमार गांव का है।

शादीशुदा होने के बाद भी चल रहा था प्रेम प्रसंग
मामले की जांच कर रहे छावनी पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि मऊ जमार गांव के रहने वाले युवक रामलखन बाथम का लव अफेयर जिले के चार शहर का नाका की रहने वाली युवती सोनम कोरी चल रहा था। पुलिस ने बताया कि युवती पहले से शादीशुदा थी फिर भी वह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रख रही थी। कुछ समय बाद वह अपने पति के साथ दिल्ली रहने चली गई, लेकिन इसके बाद भी इन दोनों का अफेयर बंद नहीं हुआ और वहां भी एक दूसरे से छुप छुप कर मिलते रहे। फिर एक दिन दोनों मौका देखकर वहां से भाग निकले। हालांकि दोनो पक्षों की तरफ से गुमशुदगी की शिकायत होने पर पुलिस ने छानबीन कर दोनो को अरेस्ट कर घरवालों को सौंप दिया। वहीं युवती के पति ने साथ रखने से मना कर दिया तो वह मायके आ गई

घर लौटने के बाद लव स्टोरी में आया शॉकिंग ट्विस्ट
पुलिस ने बताया कि पूरी घटना में शॉकिंग ट्विस्ट तब जब घर लौटने के बाद युवक ने युवती से बात करना बंद कर दिया, और कुछ दिन बाद वह अपने घरवालों को बिना बताए लापता हो गया। वहीं जब प्रेमिका की बात रामलखन से नहीं हुई तो वह बौखला गई और प्रेमी के घर पर पहुंच गई। प्रेमिका अपने साथ चाकू लेकर गई थी।

प्रेमी के नहीं मिलने की माता पिता को दी खौफनाक सजा
प्रेमिका सोनम युवक के घर पर पहुंची और रामलखन से बात कराने की बात कहीं तो माता-पिता ने बताया कि वह घर पर नहीं है। युवती को लगा की युवक के माता पिता ने ही उसके प्रेमी को कहीं छुपा दिया है और उसे मिलने नहीं दे रहे हैं। इसके चलते वह बौखला गई और अपने साथ लाए चाकू से युवक की मां की गर्दन पर हमला कर दिया, वहीं पत्नी पर हमला होते देख मदद को आए पति पर भी युवती ने हमला कर दिया। गुस्से और प्यार में मिले धोखे से भड़की युवती ने दंपति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। खौफनाक नजारा देख वहां चीख पुकार मच गई, साथ ही लोगों ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवती को हथियार सहित अरेस्ट कर लिया वहीं घायलों को इलाज के लिए जयरोग्य हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने दंपति की हालत स्थिर बताई है। वहीं पुलिस आरोपी युवती को अब जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़े- होटल में प्रेमिका के साथ बर्थडे मनाने पहुंचे युवक की मौत, कमरे के पीछे साइड की खिड़की खुली देख पुलिस भी हैरान

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tiger Death: मध्य प्रदेश में फिर बाघ की मौत, करंट लगाकर कुएं में फेंका-2026 में अब तक 25वीं घटना
MP Tourism: GITB 2026 में मध्यप्रदेश को Leading Tourism Destination अवॉर्ड, बढ़ी वैश्विक पहचान