दोस्त बना दरिंदा: अच्छी जॉब का ऑफर देकर दिल्ली से बुलाया, गेस्ट हाउस ले जाकर किया गैंगरेप

Published : Jun 03, 2022, 04:18 PM ISTUpdated : Jun 03, 2022, 04:36 PM IST
दोस्त बना दरिंदा: अच्छी जॉब का ऑफर देकर दिल्ली से बुलाया, गेस्ट हाउस ले जाकर किया गैंगरेप

सार

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गेस्ट हाउस में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। जांच के बाद उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ग्वालियर : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में शादीशुदा महिला को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ गैंगरेप की खबर आ रही है। पीड़िता की उम्र 25 साल बताई जा रही है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों को खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली (Delhi) की रहने वाली है। उसे उसके दोस्त ने यहां नौकरी का झांसा देकर बुलाया और एक गेस्ट हाउस में ले गया। जहां अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बारी-बारी से मेरा रेप किया। पुलिस महिला की शिकायत पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह खाना बनाने का काम करती है। एक दिन सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती ग्वालियर के एक युवक से हुई। करीब एक महीने तक दोनों में बातचीत हुई। फिर कुछ दिनों में ही फोन से भी बातचीत होने लगी। इसके बाद आरोपी ने उससे कहा कि वह ग्वालियर आ जाए तो उसको अच्छी जॉब दिलवा देगा। चूंकि काम की तलाश थी तो वह एक जून 2022 को सुबह 4 बजे दिल्ली से आ गई। बस स्टैंड पर युवक उसे लेने भी पहुंचा।

गेस्ट हाउस में गैंगरेप
इसके बाद वह पीड़िता को लेकर पड़ाव थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में पहुंचा। उसे कमरे में छोड़ पानी और अन्य सामान लाने का बोल वहां से चला गया। फिर सुबह सात बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ कमरे में पहुंचा। तीनों ने महिला से जोर-जबरदस्ती की। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता युवक से बार-बार मिन्नते करती रही लेकिन उसने एक भी नहीं सुनी।

तीनों आरोपी फरार, तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों पर गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द तीनों गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें
दहेज की लालच में पत्थर दिल बना CISF जवान: शादी की पहली रात पत्नी को खिलाई गर्भ निरोधक गोलियां, कहा-25 लाख लाओ

पति नपुंसक है, शादी के 2 साल हुए...एक बार भी नहीं बनाए संबंध, इंदौर में पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ये कैसी मां: पढ़ी-लिखी और सरकारी नौकरी भी, फिर भी 8 साल की बेटी को चलती ट्रेन के आगे फेंका
Indore Fire News: EV Car Blast में खत्म 7 लोगों की एक साथ जलीं चिताएं