पिस्टल लेकर SP ऑफिस पहुंची एक महिला, बोली- पति मेरा रेप करवाना चाहता है

Published : Sep 07, 2019, 06:58 PM ISTUpdated : Sep 07, 2019, 07:09 PM IST
पिस्टल लेकर SP ऑफिस पहुंची एक महिला, बोली- पति मेरा रेप करवाना चाहता है

सार

पुलिकर्मी की पत्नी गुस्से में पिस्तौल लेकर एसपी ऑफिस पहुंची और बोली सर, मेरे पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध है। मैं इसका विरोध करती हूं तो वह मेरा अन्य लोगों से रेप कराने की धमकी भी देता है।

छतरपुर (मध्य प्रदेश). अवैध संबंध का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है। जब एक महिला पति के अवैध संबंध की शिकायत लेकर गुस्से में पिस्तौल लेकर एसपी ऑफिस पहुंची तो उस समय पूरे शहर में हड़कंप मच गया। महिला मीडिया के सामने चिल्ला-चिल्लाकर एक ही बात बोल रही थी। सर मुझे मेरे पति से बचा लो वह बहुत बुरा इंसान है।

पत्नी ने कहा मेरे पति के कई महिलओं से संबंध हैं
दरअसल यह मामला एमपी के छतरपुर शहर का है। महिला का पति अय्यूब खान पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल है। पति की आदतों से परेशान होकर पत्नी एसपी से बोली- सर मेरे पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। जब में इसका विरोध करती हूं तो वह मेरे साथ बुरी तरह मारपीट करता है। पीड़िता ने कहा-मैं उन महिलाओं के नाम व पता भी जानती हूं। आप मेरे साथ उनके घर चलकर सच्चाई का पता लगा सकते हैं।

वह जान से मारने और बलात्कार कराने की देता है धमकी
महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा-सर आप उसको थाने में डालिए और उसको तुरंत नौकरी से सस्पेंड करने की मांग की। साथ पीड़िता ने कहा सर वो मुझे अपने वेतन से एक रुपया भी खर्चे के लिए नहीं देता है। जो मैं कमाती हूं उनको भी धमकी देकर मुझसे छीनकर ले जाता है। उसके पास अवैध कट्टा भी जिसकी दम पर मुझे बार-बार जान से मारने की धमकी देता है। वो कहता था कि मेरा किसी बलात्कार करा देगा।

कार्रवाई के लिए भेजा गया आवेदन
वहीं इस मामले में एसपी तिलक सिंह ने मीडिया से बात करते हुआ कहा  कि- आरक्षक अय्यूब खान की पत्नी उसके खिलाफ शिकायत का आवेदन लेकर आई थी। हमने उनके आवेदन को स्वीकार करके संबंधित थाने में कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पश्चिम बंगाल में 'कमल' खिलाने उतरे डॉ. मोहन यादव, कोलकाता में ताबड़तोड़ प्रचार,जनता से मांगा समर्थन
West Bengal Election 2026: बंगाल में बदलाव की लहर, CM मोहन यादव बोले- अब विकास की ओर बढ़ेगी जनता