लेट नाइट पार्टियों की शौकीन ये महिलाएं, मंत्री-IAS के 90 आपत्तिजनक वीडियो बनाकर कमाए 15 करोड़

भोपाल और इंदोर हनी ट्रैप केस में फंसी पांच महिलाओं के पास से पुलिस को 90 अश्लील वीडियो मिले हैं। जानकारी के मुताबिक इन महिलाओं ने 25 से 30 नेता और आईपीएस के यह आपत्तिजनक वीडियो बनाए हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 21, 2019 6:34 AM IST / Updated: Feb 28 2020, 12:28 PM IST

भोपाल. नेताओं-अफसरों के पास लड़कियां भेजकर और उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर करोड़ों कमाने वाली इन शातिर महिलाओं के बारे में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को इनके मोबाइल में करीब 90 अश्लील वीडियो मिले हैं। जानकारी के मुताबिक इन महिलाओं ने 25 से 30 नेता और आईपीएस को अपने जाल में फंसाकर उनके 90 आपत्तिजनक वीडियो बनाए। फिर उन्हीं वीडियो के जरिए करीब 15 करोड़ रुपए भी कमाए।

किसी से 50 लाख तो किसी से लिए 3 करोड़
इन शातिर महिलओं के जाल में कई बड़े-बड़े लोग रहते थे। यहां तक कुछ मंत्रियों और अफसरो को इनकी हकीकत पता थी, इसके बाद में भी वह लोग इनके जाल में फंस गए। इन्हीं लोगों से इन महिलओं ने किसी से 50 लाख तो किसी से 3 करोड़ तक वसूले हैं। एटीएस को इनके पास से करीब 8 सिम मिली हैं। पुलिस ने इनकी जांच कर रही है। 

Latest Videos

तीन को भेजा जेल, दो को लिया रिमांड पर 
कोर्ट ने इन पांच महिलाओं में से श्वेता जैन, श्वेता स्वप्निल जैन और बरखा सोनी को जेल भेज दिया है। इन पर इंदोर नगर निगम के एक इंजीनियर से 3 करोड़ वसूली के मामले में उनको जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में आरोपी आरती दयाल, छात्रा मोनिका यादव और ड्राइवर ओमप्रकाश 22 सितंबर तक इंदौर पुलिस की रिमांड पर हैं।

सांसद से लेकर मंत्री तक को नहीं छोड़ा
ये महिलाएं अफसर हों या नेता किसी को नहीं छोड़ती थीं। बताते हैं कि एक पूर्व सांसद ने तो इनकी ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सुसाइड तक करने की कोशिश की थी। इन महिलाओं के कई नेताओं से भी संबंध सामने आए हैं। इन महिलाओं का कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के नेताओं से सीधा संपर्क था। वे बेरोक-टोक मंत्रालय में अफसरों और मंत्रियों से मिलने जाती थीं। जांच में सामने आया है कि श्वेता जैन के भाजपा के तीन पूर्व मंत्रियों और इंदौर के एक विधायक से अच्छे संबंध रहे हैं। भोपाल में वो पन्ना से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के बंगले में किराए से रहती थी।

प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा कोई नहीं बचेगा
हनी ट्रैप मामले में प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन का कहना है कि इस मामले की पूरी जांच होना जरुरी है। जो इस घिनौने काम में लिप्त है वो अब बच नहीं पाएगा। चाहे किसी के कितने ही बड़े संपर्क क्यों न हो सब बेनकाब होंगे। उन्होंने कहा इस केस में अगर कोई नेता या अफसर भी जुड़ा होगा तो वह भी नहीं बच पाएगा।

पूर्व मंत्रियों के साथ भी इन महिलाओं के है संबंध
पुलिस ने इन महिलाओं की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी हुई थी। बस देर थी तो सबूत इकठ्ठा करने की। यह लेडीज सभी पॉश एरिया में किराए से रहती थी। कोई मंत्री के घर में किराए से रहती तो कोई किसी बड़े अधिकारी के बंगले में रहती थी।  पुलिस की जांच के दौरान इन महिलाओं के पूर्व मंत्रियों के साथ संबंधों की बात भी सामने आ रही है।

ये हैं कुछ बड़े लोग, जिन्होंने हनी के बदले मनी या अन्य काम दिलाए...
-बताते हैं कि एक पूर्व राज्यपाल के यहां इनमें से एक आरोपी महिला का काफी आना-जाना था।
-एक पूर्व मुख्यमंत्री ने बदनामी के डर से एक आरोपी महिला को मकान खरीदकर दिया था।
-एक मौजूदा मंत्री, जिनकी रंगीन मिजाजी जग जाहिर है।
-दो पूर्व मंत्री, जिन्होंने इनमें से एक आरोपी महिला के एनजीओ को कई प्रोजेक्ट दिलाए।
-एक पूर्व सांसद, जिन्होंने हनी ट्रैप के बदले बड़ी कीमत चुकाई थी।
-डीजी रैंक के एक बड़े IPS, जो इनके मोहपाश में फंसे हुए थे।
-एक एडीजी रैंक के अधिकारी, जो किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान इनमें से एक आरोपी महिला के संपर्क में आए थे। 
-5 आईएएस अधिकारी, जो इनमें से एक आरोपी महिला के एनजीओ को काम दिलाते रहे।

Share this article
click me!

Latest Videos

बदलापुर कांड में नया सस्पेंस, वैन में मिले धब्बे और रिपोर्ट ने भी उड़ाए होश । Badlapur Akshay Shinde
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुनिया का सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान
गैस से क्रेडिट कार्ड तक...1 अक्टूबर से बदल जाएंगे 5 नियम । 1 October New Rule