पत्नी बिलखती रहती और पति कमरे में गर्लफ्रेंड के साथ बनाता संबंध, कहता-यही मेरी बीबी...फिर जो हुआ वो शॉकिंग था

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक हैवान पति अपनी गर्लफ्रेंड को घर ले आया और पत्नी के सामने संबंध बनाता था। जब बीवी विरोध करती तो कहता अब यही मेरी पत्नी बनेगी। इसी दुख के चलते महिला ने सुसाइड कर लिया।

Asianet News Hindi | Published : Jun 8, 2022 1:40 PM IST / Updated: Jun 08 2022, 07:26 PM IST

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति के बेवफाई के चलते सुसाइड कर लिया। क्योंकि पति उसके रहते हुए गर्लफ्रेंड को घर ले आया था। पिछले 15 दिन से वह बीवी के सामने ही प्रेमिका के सामने संबंध बनाता था। जबकि पत्नी कमरे के बाहर बिलखती रहती। इन्हीं सब बातों से दुखी होकर महिला ने जिंदगी से अलविदा कह दिया।

पति की इस बात ने तोड़ दिया दिल और...
आरोपी पति अपनी पत्नी के होते हुए भी गर्लफ्रेंड को लाकर उसके साथ एक ही घर में लिव इन में रहने लगा।  जब कभी पत्नी विरोध करता तो कहता-अब यही मेरी असली बीवी है, जल्द ही इससी से शादी करूंगा। बस इसी बात से महिला टूट गई और उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि महिला ने सुसाइड से पहले अपनी चचेरी बहन को कॉल कर कहा था कि जल्द उसे लेने आ जाए, वह अब यहां एक पल भी नहीं रहेगी। लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही आत्महत्या कर ली।

Latest Videos

नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी मृतका
पुलिस ने महिला का शव बरामद कर आरोपी पति चीमा चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं महिला की पहचान सविता चौहान के रुप में हुई। मृतका मूल रुप से इंदौर जिले के दालौदा गांव की रहने वाली थी। वह  सुखदीप कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। वह नर्सिंग में फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। उसका सपना था कि वह हेल्थ विभाग में नौकरी करे और मरीजों की सेवा करे। लेकिन पति की बेवफाई से दुखी होकर मौत को गले लगा लिया।

दो साल पहले दुल्हन बनकर आई थी सविता
बता दें कि मृतका सविता मूल रूप से बड़वानी की रहने वाली थी, उसकी शादी दो साल पहले सिमरोल के दालौदा में हुई थी। वह बड़े अरमानों के साथ दुल्हन बनकर आई थी। पति के साथ जिंदगी जीन के हसीन सपना देखती थी। लेकिन पति इतना बड़ा धोखा देगा उसने कभी सोचा नहीं था। आरोपी चीमा चौहान इंदौर में एक रिटायर्ड आर्मी अफसर के यहां काम करता है। आरोपी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था, इसलिए उसे अपने साथ रख लिया था। पत्नी सविता पर भी दबाव बना रहा था। पति की यह हरकत सविता ने अपनी चचेरी बहन को बताई थी। कहा था मेरा पति चीमा दूसरी शादी करने वाला है। वह 15 दिन से  गर्लफ्रेंड को घर लाया हुआ है। तू पापा और भैया को कहकर मुझे यहां से ले जा...इसके साथ नहीं रहना चाहती हूं।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

थाने में चीखती रही कैप्टन की मंगेतर और पुलिस वाले ने फाड़ दिए कपड़े, की अश्लीलता!
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts