पिज्जा कर्मचारी ने तिरछी नजर से क्या देख लिया..., 4 लड़कियों ने दी रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा

पीड़िता ने जब आरोपी लड़कियों से कहा कि वह पुलिस से शिकायत करेगी तो चारों ने उसे पुलिस को बुलाने को कहा। वहीं, वहां मौजूद लोग में से किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं कि। सभी तमाशबीन बन वीडियो बनाने में लगे रहे। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 15, 2022 8:20 AM IST / Updated: Jun 15 2022, 04:39 PM IST

इंदौर : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (indore) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां कथित तौर पर घूसने पर एक महिला पिज्जा कर्मचारी की चार लड़कियों ने पिटाई कर दी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक द्वारकापुरी इलाके की रहने वाली लड़कियों ने काम पर जा रही पिज्जा चेन कर्मचारी को लात-घूसों और डंडे से जमकर पीटा। मारपीट का पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चारों लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन पर कार्रवाई की जा रही है।

मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता अपने काम पर जा रही थी, तभी पिंकी नाम की युवती ने उसका रास्ता रोक लिया। उसके साथ उसकी तीन सहेलियां भी थी। चारों ने कर्मचारी को किसी बहाने से अपने पास बुलाया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। डंडे की चोट के बाद पीड़िता जमीन पर गिर गई और जोर-जोर से रोने लगी। फिर भी लड़कियों को रहम नहीं आया और वे उसे पीटती रहीं। ताज्जुब की बात तो यह है कि वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। सभी सिर्फ वीडियो बनाने में ही जुटे रहे। इसके बाद लड़की ने किसी तरह खुद को बचाया और घर चली गई।

Latest Videos

मारपीट करने वाली लड़की का बदमाशों से लिंक
जब इस मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। चारों आरोपी लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि चारों लड़कियों में से पिंकी नाम की लड़की इलाके के बदमाशों के साथ अक्सर घूमती रहती है। आए दिन वह किसी न किसी से मारपीट करती है। उधर, आरोपी लड़कियों ने पीड़िता पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उन्हें घूर रही थी इसलिए उन्होंने उसे पीट दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें
महिला ने फ्रेंड के साथ युवक के कपड़े उतार की पिटाई, आंगारों से दागा-आंखें फोड़ निकाला खून, दहला देगा क्राइम

ऐसी आया से सावधान: 2 साल के बच्चे को देती थर्ड डिग्री, दंपत्ति के जाते ही करती हैवानियत, रूह कंपा देगी करतूत

Share this article
click me!

Latest Videos

IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts
OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol
Bengaluru Mahalaxmi केस का क्या है ओडिशा कनेक्शन? नए एंगल ने पलट दी थ्योरी
कपड़े फाड़े-बाल खींचे और...आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ थाने में बर्बरता
मुलाकात के बाद मोदी के फैन हो गए शतरंज के धुरंधर, PM से मिली खास TIPS