मध्य प्रदेश में जानलेवा हुई ठंड, इंदौर में एक युवक की मौत...सर्दी के कहर से अकड़ चुकी थी लाश

Published : Jan 05, 2023, 11:24 AM ISTUpdated : Jan 05, 2023, 11:40 AM IST
 मध्य प्रदेश में जानलेवा हुई ठंड, इंदौर में एक युवक की मौत...सर्दी के कहर से अकड़ चुकी थी लाश

सार

नया साल शुरू होते ही ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कड़कड़ाती ठंड क कारण लोगों के हाथ-पैर सुन्न पड़ने लगे हैं।इंदौर में एक युवक ने ठंड के चलते दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने इंदौर नगर निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि देश के सबसे स्वच्छ शहरों में लगातार 6 बार पहले स्थान आने वाले  इंदौर में नगर निगम ने बेघरों को ठंड से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है।

भोपाल (मध्य प्रदेश). उत्तर भारत समेत भारत के अधिकतर राज्यों में ठंड जमकर कहर बरपा रही है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में सर्दी ने जनवरी माह के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आलम यह है कि हाथ-पैर सुन्न पड़ने लगे हैं। वहीं कई जगहर पर भीषण ठंड जानलेवा होने लगी है। इंदौर में कड़कड़ाती ठंड क कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ठंड में अकड़ने से मौत
दरअसल, यह मामला इंदौर के तुकोगंज थाने इलाके का है। जहां एरिया के दुबे बगीजे में फुटपात पर बुधवार देर तक सोता मिला। उसके साथ वाले लोगों ने जब उसे उठाया, तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। फिर उसके शरीर से चादर हटाकर देखा तो उसका शरीश अकड़ा हुआ था। यानि उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान  45 साल के रमाकांत के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक फुटपात पर पेंटिंग करता था।  ज्यादा ठंड पड़ने की वजह और अकड़ने के से उसकी जान गई है।

ठंड में रातभर ठिठुरता रहा और सुबह हो गई मौत
मृतक के बारे में जानकारी देते विनोद नाम के युवक ने बताया कि रमाकांत पेंटिग का काम करता था। वह पिछले 4 सालों से अकेला ही रह रहा था और रहवासी क्षेत्र में लोगों के अलग-अलग काम करके अपना जीवन यापन करता था। क्षेत्र के रहने वाले परिवार मृतक को खाना दे देते थे। वो अक्सर लोगों के घर के बाहर ही सो जाया करता था। बुधवार को भी वो एक घर के बाहर सो गया। लेकिन ठंड अधिक पड़ने से वह ठंड में रातभर ठिठुरता रहा और आखिरकार उसकी मौत हो गई। 

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नहीं जलाए गए अलाव
युवक की ठंड से हुए मौत को लेकर स्थानीय लोगों ने इंदौर नगर निगम और लोकल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि देश के सबसे स्वच्छ शहरों में लगातार 6 बार पहले स्थान आने वाले शहर इंदौर में नगर निगम ने बेघरों को ठंड से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। इतनी ठंड पड़ने लगी है, लेकिन कहीं पर भी अलाव नहीं जलाए गए हैं। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तुकोगंज थाने के सहायक उपनिरीक्षक राकेश सिंह परिहार का कहना है कि व्यक्ति की मौत जांच चल रही है। उसका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। असली वजह क्या है रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ये है धर्मेंद्र का असली फैन: बर्थडे पर भोपाल में पूरे दिन फ्री चला रहे ऑटो
मध्यप्रदेश में नक्सलवाद पर बड़ी चोट: बालाघाट में 10 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री के सामने किया सरेंडर