इंदौर में राहुल गांधी ने बुलेट चलाकर ली एंट्री, डॉगी को भी साथ लेकर चले, पीछे दौड़ते रहे कांग्रेसी नेता

Published : Nov 27, 2022, 05:42 PM ISTUpdated : Nov 27, 2022, 05:44 PM IST
  इंदौर में राहुल गांधी ने बुलेट चलाकर ली एंट्री, डॉगी को भी साथ लेकर चले, पीछे दौड़ते रहे कांग्रेसी नेता

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा  Bharat Jodo Yatra' पहुंच चुकी है। इस दौरान राहुल ने बुलेट चलाई तो कभी हाथ में एक डॉगी लेकर भी चले। इसका वीडियो भी सामने आया है।

इंदौर. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा  Bharat Jodo Yatra'  इस समय मध्य प्रदेश में चल रही है। एमपी में रविवार को यात्रा का चौथा दिन है। इस दौरान राहुल गांधी के अलग-अलग रूप देखने को मिले, कभी आदिवासियों के बीच जाकर तीर कमान चलाया तो कभी मंदिरों में जाकर पूजा की। अब इंदौर में वह बाइक चलाते हुए नजर आए। जैसे ही राहुल ने बुलेट पर सवार होकर उसे दोड़ाई तो उनकी बुलेट के पीछे पूरी कांग्रेस दौड़ पड़ी। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आप सबकुछ साफ देख सकते हैं।

कारपेट पर बाइक चलाते नजर आए राहुल गांधी
दरअसल, यात्रा के दौरान राहुल गांधी हेलमेट लगा कर ये बुलेट इंदौर में चलाते दिखे। उनके आगे इंदौर के कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी चल रहे हैं। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि राहुल कारपेट पर बाइक चला रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी एक डॉगी भी साथ नजर आए। यह दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

यात्रा में कैसे हुई बुलेट की एंट्री, कौन है इसका मालिक
अब सवाल उठता है कि पैदल चलने वाली इस यात्रा में अचानक बुलेट कहां से आ गई। इसके अलावा इसे कौन लेकर आया और यह किसकी है। तो हम बताते हैं कि यह बुलेट ग्वालियर के रहने वाले रजत पाराशर की है। जो कि पेशे से इंजीनियर हैं। लेकिन कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी इंजीनीरियंग वाली जॉब को छोड़कर इस यात्रा में शामिल हो गए हैं। रजत चार दिन पहले ही इस यात्रा के हिस्सा बने हैं। उन्होंने ग्वालियर से बुरहानपुर तक का 21 सफर बुलेट से ही तय किया है।

राज्य में 13 दिन तक रहेगी भारत जोड़ो यात्रा
बता दें कि राहुल गांधी और कांग्रेस की महत्वाकांक्षी यह भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई है। चार दिन पहले 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव के जरिये मध्य प्रवेश कर चुकी है। इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ से लेकर एमपी के तमाम कांग्रेस नेता इस यात्रा में शामिल हैं। राज्य में 13 दिन तक यह यात्रा रहेगी। यहीं से 3 दिसंबर को यह यात्रा राजस्थान में एंट्री करेगी।

यह भी पढ़ें
Bharat Jodo Yatra: मप्र में 'अग्निपथ' के जरिये राहुल गांधी की एंट्री, जानिए किन मुद्दों पर निकाला गुस्सा
तिहाड़ में AAP-दरबारी: सत्येंद्र जैन के और वीडियो वायरल, सस्पेंडेड जेल सुपरिटेंडेट भी हाजिरी लगाते दिखे

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ये है धर्मेंद्र का असली फैन: बर्थडे पर भोपाल में पूरे दिन फ्री चला रहे ऑटो
मध्यप्रदेश में नक्सलवाद पर बड़ी चोट: बालाघाट में 10 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री के सामने किया सरेंडर