युवक की नशे की आदत से घर वाले थे परेशान, समझाते थे पर नही माना, नतीजा ओवरडोज से की वजह से हुआ ये...

Published : Dec 07, 2022, 07:33 PM ISTUpdated : Dec 07, 2022, 08:19 PM IST
युवक की नशे की आदत से घर वाले थे परेशान, समझाते थे पर नही माना, नतीजा ओवरडोज से की वजह से हुआ ये...

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक का शव उसके दोस्त के रूम में बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि वह नशे का आदि था। संभावना है कि इसके ओवरडोज के कारण गई होगी जान।

इंदौर (indore). मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां दोस्त के रूम से एक युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हंगामा मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुहंची पुलिस ने शव  को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नशे के ओवरडोज के कारण जान गई होगी। मामले की जांच द्वारकापुरी पुलिस कर रही है। 

अधिक नशा करने के चलते गई जान
मामले की जांच  कर रही पुलिस ने बताया कि सूचना मिली की गुरूशंकर नगर में एक युवक का शरीर पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बरामद कर हॉस्पिटल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके पर नशे के कई सामान जैसे- इंजेक्शन ,बीड़ी, सिगरेट और गुटखा बरामद हुआ है। पुलिस को आंशका है कि नशे के ओवरडोज के कारण जान गई होगी। क्योंकि उसके हाथों पर इंजेक्शन के निशान पाए गए है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम  के बाद पता चल पाएगा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह नशे का आदि था। युवक की पहचान सार्थक जायसवाल के रूप में हुई।

घर से झगड़ा कर निकला था, दोस्त के रूम पहुंच किया नशा
पुलिस जांच में सामने आया कि वह नशे का आदि था। इसके चलते युवक का उसके घरवालों से झगड़ा होता रहता था। मंगलवार की रात भी उसका विवाद हुआ, जिसके बाद वह वहां से अपने दोस्त के घर पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद उसने नशे का इंजेक्शन लिया और सो गया। सुबह जब वह नहीं उठा तो पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस पूछताछ में दोस्त ने बताया कि सार्थक ने बोला की वह बिना ड्रग्स लिए नहीं सो सकता। इसके चलते एक बार उसने चाकू से खुद को घायल कर लिया था।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, छुट्टी पर घर आया था
जानकारी में सामने आया है कि सार्थक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इसके साथ ही वह गुजरात की किसी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य करता था। छुट्टी होने के चलते वह पिछले कुछ दिनों से इंदौर स्थित अपने घर में रह रहा था था। उसकी बहन एमबीबीएस की तैयारी कर रही है। झगड़े के बाद घर नहीं लौटा तो लगा कि किसी दोस्त के यहां रुक गया होगा। सोचा नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा।

मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारी अलका मोनिया ने बताया कि नशे के कारण एक युवक की जान जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस यह पता करने में लगी है कि उसने कौन सा नशा किया है और उसे यह कहां से मिला है। क्योंकि प्रदेश में युवक- युवतियों के बीच नशे की लत लगातार बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़े- शर्मनाक खबर: तेजी से नशे के आगोश में फंसती जा रहीं मध्य प्रदेश की बेटियां, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते