अनलॉक होते ही लेनदारों ने इतना किया परेशान कि बिजनेसमैन ने कर लिया सुसाइड

Published : Jun 28, 2020, 11:47 AM IST
अनलॉक होते ही लेनदारों ने इतना किया परेशान कि बिजनेसमैन ने कर लिया सुसाइड

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर में कर्ज से परेशान एक बिजनेसमैन ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें 4-5 व्यापारियों पर पैसे नहीं लौटाने का आरोप लगाया है। बिजनेसमैन अनलॉक के बाद से ज्यादा परेशान था। उसने जिन लोगों से पैसा लिया था, वे भी उसे परेशान करने लगे थे। भतीजे की शादी में शामिल होकर घर लौटने के बाद किया सुसाइड। बताते हैं लॉकडाउन के बाद से मृतक के बिजनेस का टर्न ओवर लगातार कम हो रहा था। इससे भी वो परेशान था।

इंदौर, मध्य प्रदेश. लॉकडाउन ने काम-धंधों की कमर तोड़कर रख दी है। अनलॉक के बावजूद व्यापार में उठाव नहीं आ रहा है। इसी परेशानी में यहां एक बिजनेसमैन ने सुसाइड कर लिया। मृतक ने लोगों से करोड़ों रुपए कर्ज ले रखा था। वहीं, कइयों को इतनी ही मोटी रकम दे रखी थी। मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें 4-5 व्यापारियों पर पैसे नहीं लौटाने का आरोप लगाया है। बिजनेसमैन अनलॉक के बाद से ज्यादा परेशान था। उसने जिन लोगों से पैसा लिया था, वे भी उसे परेशान करने लगे थे। बिजनेसमैन ने भतीजे की शादी में शामिल होकर घर लौटने के बाद किया सुसाइड।


लगातार टर्न ओवर कम होने से परेशान था
54 वर्षीय गोपाल मानधन्या स्कीम नंबर 71 में रहते थे। वे यहां एक बड़े स्कूल का संचालक करते थे। उनकी गिनती शहर के बड़े बिजनेसमैन में होती थी। बिजनेसमैन ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर अपनी जान दी थी। चंदन नगर पुलिस के अनुसार मृतक शुक्रवार रात को अपने भाई किशन के बेटे की शादी में शामिल होकर घर लौटा था। इसके बाद सोने चला गया। लेकिन जब सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तब उनकी पत्नी देखने पहुंची। इस तरह घटना का पता चला। मृतक बेटमा के दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में अनीस खान के साथ पार्टनर था।   

बताते हैं कि लॉकडाउन के चलते उनके बिजनेस का टर्न ओवर लगातार कम हो रहा था। इससे भी बिजनेसमैन परेशान था। उनका बेटा मुंबई में सीए है। इस घटना से व्यापारी जगत हैरान है। क्योंकि मानधन्या फैमिली इंदौर के रईसों में गिनी जाती है।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nari Shakti Vandan Act: महिला आरक्षण पर सियासत तेज, जन-आक्रोश महिला पदयात्रा के साथ CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हल्ला बोल
Jan Aakrosh Mahila Padyatra: महिला आरक्षण बिल पर भोपाल में सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने कांग्रेस को घेरा