PM Modi भोपाल में करेंगे कई ऐलान, एक-दो नहीं पूरी 15 घोषणाएं..जानिए प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

पीएम यहां पर बिरसा मुंडा की जयंती 'जनजातीय गौरव दिवस' का शुभारंभ करेंगे। मध्य प्रदेश सरकार ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्राइम मिनिस्टर के इस कार्यक्रम में करीब दो लाख से ज्यादा आदिवासी लोग जंबूरी मैदान पर मौजूद रहेंगे।

Asianet News Hindi | Published : Nov 14, 2021 11:22 AM IST / Updated: Nov 14 2021, 07:00 PM IST

भोपाल (मध्य प्रदेश). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) कल यानि 15 नवंबर को झीलों की नगरी भोपाल आ रहे हैं। पीएम यहां पर बिरसा मुंडा की जयंती 'जनजातीय गौरव दिवस' (janjatiyaguravdivas )का शुभारंभ करेंगे। मध्य प्रदेश सरकार ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्राइम मिनिस्टर के इस कार्यक्रम में करीब दो लाख से ज्यादा आदिवासी लोग जंबूरी मैदान पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान पीएम भोपाल में कई बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं।

ये 15 अहम घोषणाएं करेंगे प्रधानमंत्री
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल दौरे पर कई अहम घोषणाएं करने वाले हैं। इन अहम घोषणाओं में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। 
1. राशन आपके द्वार योजना 89 ट्राइबल ब्लॉक में शुरू होगी।
2. सिकल सेल एनीमिया बीमारी से निजाते पाने के लिए मिशन प्रारंभ होगा।
3. छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का नाम राजा शंकर शाह होगा।
4. मध्यप्रदेश औषधीय पादप बोर्ड का गठन।
5. सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार आदिवासी समाज को दिया जाएगा।
6. पंचायत पीईएसए एक्ट नए नियमों के साथ प्रदेश में लागू होगा।
7. आदिवासी विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से ही NEET और JEE मेंस की परीक्षा की तैयारी के लिए स्मार्ट क्लासेस शुरू होगी।
8. प्रत्येक गांव में चार व्यक्तियों को ग्रामीण इंजीनियर के रूप में ट्रेनिंग दी जाएगी।
9. युवाओं को पुलिस को व सेना में भर्ती के लिए ट्रेनिंग।
10. वनोपज से बांस-बल्ली और जलाऊ लकड़ी पर समिति को अधिकार।
11. एक साल में सरकारी बैकलॉग के रिक्त पदों पर भर्ती का अभियान चलाकर भरा जाएगा।
12. जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर गांव में पानी की टंकी का निर्माण कर हर घर में नल कनेक्शन।
13. मछली, मुर्गी व बकरी पालन के लिए एकीकृत स्कीम लागू होगी।
14. एक साल में सरकारी बैकलॉग के रिक्त पदों पर भर्ती का अभियान चलाकर भरा जाएगा।
15. देवारण्य औषधीय पादक बोर्ड का गठन।

पीएम मोदी का भोपाल में मिनट-टू मिनट कार्यक्रम
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झीलों की नगरी भोपाल में करीब 4 घंटे रूकेंगे। वह 12: 30 पर राजा भोज हवाईहड्डा पहुंचेंगे।
- 12.35 पर पीएम मोदी भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- प्रधानमंत्री मोदी का 1.00 बजे हेलिपैड पर भव्य स्वागत होगा।   
- पीएम 1.25 पर जंबूरी मैदान पर पहुंचेंगे।     
- प्राइम मिनिस्टर यहां करीब सवा घंटे तक यानि 2.40 तक रहेंगे।
- 3.10 पर जंबूरी मैदान से हबीबगंज के लिए रवाना होंगे।
- 3.20 पर हबीबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। 
- पीएम मोदी यहां करीब 1 घंटे तक रहेंगे।
- 4.20 पर बीयू पहुंचेंगे पीएम।
- यहां से करीब 4. 40 पर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना

इसे भी पढ़ें-PM Modi के भोपाल दौरे से पहले फ्लीट रिहर्सल, SPG ने संभाली कमान , सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

इसे भी पढ़ें-भोपाल में अलग अंदाज में होगा PM MODI का ग्रैंड वेलकम, लंच में दिया जाएगा नारियल पानी, लौकी का जूस और मसाला चाय

Share this article
click me!