MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • PM Modi के भोपाल दौरे से पहले फ्लीट रिहर्सल, SPG ने संभाली कमान , सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

PM Modi के भोपाल दौरे से पहले फ्लीट रिहर्सल, SPG ने संभाली कमान , सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) के  भोपाल (bhopal) दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था ऐसी रहेगी की परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। PM के आने से पहले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG), पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने शनिवार को राजधानी में मॉकड्रिल की। जंबूरी मैदान से हेलीपेड के बीच हुई फ्लीट रिहर्सल में 27 गाड़ियां शामिल थी। इनमें एक एंबुलेंस को भी रखा गया था। फ्लीट की गाड़ियां बरकलउल्ला यूनिवर्सिटी से हबीबगंज रेलवे स्टेशन तक मॉकड्रिल की। तस्वीरों में देखिए फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 13 2021, 07:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

कई लेयर में रहेगी अभेद्य सुरक्षा 
मॉकड्रिल की तैयारियां शनिवार सुबह से चल रही थी। दोपहर 12 बजे तक गाड़ियां हेलीपेड के पास पहुंच गईं। दोपहर 2 बजे मॉकड्रिल शुरू की गई। एक के बाद एक 27 गाड़ियों का काफिला गुजरा। बीयू कैंपस से रेलवे स्टेशन के बीच भी रिहर्सल किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

SPG के कब्जे में होगा जंबूरी मैदान
फ्लीट रिहर्सल में शामिल गाड़ियां जब सड़कों पर निकलनी शुरू हुई तो एक बार तो सभी आश्चर्य में पड़ गए लेकिन धीरे-धीरे बात समझ में आ गई कि ये पीएम के सुरक्षा के चाक-चौबंद हैं। बता दें कि  रविवार को SPG जंबूरी मैदान को अपने कब्जे में ले लेगी। यहीं पर जनजातीय गौरव सम्मेलन होना है।

37

फ्लीट में ये शामिल
फ्लीट में सबसे पहले पायलट वाहन था। इसके बाद बाकी गाड़ियों का काफिला। एक के बाद एक गाड़ियां गुजरती गईं। आखिरी में एंबुलेंस थी। काफिले में SPG, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान महात्मा गांधी चौराहे से अवधपुरी चौराहे तक करीब एक किलोमीटर का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।
 

47

सवा घंटे के करीब रहेंगे पीएम
पीएम मोदी का विशेष विमान राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से प्रधानमंत्री स्टेट हैंगर जाएंगे और हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान के पास बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इस हेलीपैड से करीब 200 मीटर की दूरी जनजातीय सम्मेलन होगा। पीएम फोर व्हीलर में बैठकर सम्मेलन स्थल तक जाएंगे। करीब सवा घंटा रुकने के बाद PM वापस वापस हेलीपेड जाएंगे और वहां से हेलीकाप्टर से बीयू कैंपस में बने हेलीपेड पर उतरेंगे।

57

हबीबगंज स्टेशन का उद्घाटन
बीयू से वे फोर व्हीलर में बैठकर पीएम हबीबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां आधा घंटा रुकने के बाद वे फोर व्हीलर से ही बीयू कैंपस वापस आ जाएंगे। इसके बाद वे हेलीकाप्टर से स्टेट हैंगर और फिर राजा भोज एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

67

जननायकों की दिखेगी वीरगाथा
जनजातीय सम्मेलन में तस्वीरों के जरिए आदिवासी जननायकों की वीरगाथा की कहानियां भी दिखाई देगी। पूरे पंडाल में जननायकों की वीर गाथा और जीवनी के पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। आदिवानी अपनी जनजातीय वेशभूषा में पहुंचेंगे। पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) पारंपरिक आदिवासी पगड़ी भी पहनेंगे।

77

6 डोम, कई पंडाल बनाए गए हैं
जंबूरी मैदान में 6 डोम और कई बड़े पंडाल बनाए गए हैं। एक डोम में पीएम मोदी, सीएम शिवराज समेत चुनिंदा नेता ही मौजूद रहेंगे। पंडाल में मोदी-शिवराज के पोस्टर-बैनर के साथ ही आदिवासी जननायकों के पोस्टर-बैनर भी लगाए गए हैं। 

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
इंदौर के कचरा मॉडल को मिलेगी UAE की तकनीक? CM यादव ने बनाया बड़ा प्लान!
Recommended image2
MP को ग्लोबल सप्लाई चेन हब बनाने की तैयारी! दुबई में CM यादव की निवेशकों से बड़ी बैठक
Recommended image3
मोहन यादव की दुबई में बड़ी बैठक, MP में 450 करोड़ के निवेश से खुलेंगे 600 नौकरियों के रास्ते
Recommended image4
Mohan Yadav at AIM Congress 2026: UAE में MP की बड़ी पहल, शारजाह से बिजनेस डील की तैयारी
Recommended image5
Dubai AIM Congress 2026: CM मोहन यादव की बड़ी बैठक, MP में चोइथराम ग्रुप का बड़ा Retail प्लान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved