मप्र में कांग्रेस सरकार के लिए टॉनिक बनकर सामने आई झाबुआ की जीत

Published : Oct 24, 2019, 11:37 AM ISTUpdated : Oct 24, 2019, 04:01 PM IST
मप्र में कांग्रेस सरकार के लिए टॉनिक बनकर सामने आई झाबुआ की जीत

सार

69 साल के कांतिलाल भूरिया कांग्रेस की ओर से यह पहला विधानसभा चुनाव लड़े थे। वहीं 40 साल के भानु भूरिया का भी यह पहला विधानसभा चुनाव रहा। वे भाजपा से खड़े हुए थे।

भोपाल. हरियाणा और महाराष्ट्र के साथ मप्र की झाबुआ विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता कांतिलाल भूरिया और भाजपा के भानु भूरिया के बीच रहा। दोनों ही नेता आदिवासी समाज से आते हैं। यह इलेक्शन मप्र में कांग्रेस सरकार के लिए टॉनिक का काम करेगा। यहां से कांतिलाल भूरिया जीते हैं। बहरहाल, यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई थी। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने यहां के विधायक गुमान सिंह डामोर को लोकसभा का इलेक्शन लड़ाया था। गुमान डामोर ने कांतिलाल भूरिया को हराया था। यह सीट खाली होने के बाद यहां उपचुनाव हुआ।


तीन निर्दलीय भी मैदान में थे..
झाबुआ में 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में 62.1 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यह और बात है कि नवंबर, 2018 में हुए विधानसभा चुनाव से 2.54 प्रतिशत कम वोटिंग हुई। इस बार चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा तीन निर्दलीय भाजपा के बागी कल्याणसिंह डामोर, नीलेश डामोर और रामेश्वर सिंगाड़ भी मैदान में उतरे थे। उल्लेखनीय मुख्य विधानसभा चुनाव में कांतिलाल भूरिया के बेटे डॉ. विक्रांत भूरिया को गुमान सिंह डामोर के खिलाफ मैदान में थे। 69 साल के कांतिलाल भूरिया इस बार खुद चुनाव लड़े। वे पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े। वहीं 40 साल के भानु भूरिया पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े। 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भोपाल से चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ, रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव दिखाएंगे हरी झंडी
MP Justice: सीएम मोहन यादव बोले- हर नागरिक को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी