मध्य प्रदेश में 5वीं क्लास की छात्रा गर्भवती, सच सामने आया तो परिवार के उड़ गए होश

Published : Jul 23, 2022, 11:24 AM ISTUpdated : Jul 23, 2022, 11:55 AM IST
मध्य प्रदेश में 5वीं क्लास की छात्रा गर्भवती, सच सामने आया तो परिवार के उड़ गए होश

सार

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से एक चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़के ने 5वीं क्लास में पढ़ने वाली बच्ची के साथ रेप किया। परिजनों को इस बात का पता उस समय लगा जब मासूम 5 माह की प्रेग्नेंट हो चुकी थी।

जोबट (अलीराजपुर).- मघ्य प्रदेश से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां अलीराजपुर जिले के जोबट में 5 वीं की छात्रा से एक नाबालिग ने बलात्कार किया। इस दरिंदगी का पता घरवालों को उस वक्त चला जब मासूम की अचानक तबीयत खराब हुई। जांच कराने गई तो पता चला मासूम गर्भवती है। आरोपी बच्ची के गांव का ही है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पेट दर्द होने पर मासूम को पता चला वो प्रेग्नेंट है...

दरअसल, पुलिस जांच में सामने आया है आरोपी ने 4 महीने पहले 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की थी। वह 20 अप्रैल को पांचवी की परीक्षा देकर घर आ गई थी। कुछ दिन पहले वह दोबारा पढ़ने आश्रम पहुंची थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसका मेडिकल टेस्ट कराया तो पता चला वो प्रेग्नेंट है। 

बच्ची के घर में ही आरोपी ने की थी दरिंदगी
पीड़िता के माता-पिता ने शुक्रवार शाम जोबट  पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी ने बताया- आरोपी बच्ची के गांव का ही है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने बच्ची को घर पर अकेला पाकर रेप किया था। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

15 साल की लड़की 5 महीने की गर्भवती

राजस्थान के जोधपुर जिले से ऐसा ही एक शर्मनाक मामला कुछ दिन पहले आया था। 15  साल की लड़की 5 महीने की गर्भवती निकली थी। गर्भ में पल रहे 5 महीने के बच्चे का पिता उसका 16 साल का चचेरा भाई था। रिश्ते में उसका भाई लगने वाला 16 साल का लड़का उसके साथ कई दिनों से संबंध बना रहा था। माता-पिता को बताने पर मारपीट करने की धमकी देता था। लड़की ने पुलिस को बताया कि कई बार जब पेट का दर्द हुआ और भाई को बताया तो वो कहीं से लाकर दवाएं दे देता था। 5 महीने तक पूरे परिवार से वह सबकुछ छुपाती रही, लेकिन 2 दिन पहले जब पेट दर्द के बाद डॉक्टरों को दिखाया गया तो रिपोर्ट पाकर पूरा परिवार दहल गया। जोधपुर के चाखू थाने की पुलिस केस की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें-भोपाल में खतरनाक क्राइम: EX हसबैंड ने पति-पत्नी को बीच बाजार दी मौत, तीन दिन तक किया था रेकी

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mukhyamantri Registry Yojana: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में होंगी 50 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्रियां
MP Greenfield Corridor: 5 नए फोरलेन कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी, इन शहरों को मिलेगा फायदा