कांग्रेस में इस्तीफे का दौर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोड़ा महासचिव पद

Published : Jul 07, 2019, 01:13 PM ISTUpdated : Jul 11, 2019, 11:41 AM IST
कांग्रेस में इस्तीफे का दौर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोड़ा महासचिव पद

सार

लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी की नाराजगी के चलते पार्टी में लगातार इस्तीफे हो रहे हैं। इसमें अब ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने महासचिव पद छोड़ दिया है।  

भोपाल। कांग्रेस अब एक नये संकट से गुजर रही है। लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी की नाराजगी के चलते पार्टी में लगातार इस्तीफे हो रहे हैं। इसमें अब ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने महासचिव पद छोड़ दिया है।

पार्टी में बड़े नेताओं के बीच मानों इस्तीफा देने की होड़ लग गई है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारने के बावजूद किसी बड़े नेता ने जिम्मेदारी नहीं ली थी। इसके बाद राहुल गांधी नाराज हो गए थे। जब राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया, तो दूसरे नेताओं पर नैतिक दबाव बनना शुरू हो गया। अब कांग्रेस के युवा चेहरे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। ज्योतिरादित्य खुद इस बार लोकसभा का चुनाव हार गए हैं।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पहले ही पीसीसी चीफ के पद से इस्तीफा दे चुके हैं। दीपक बाबरिया, विवेक तन्खा सहित कई पदाधिकारी भी सभी पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि यह सभी इस्तीफे नए कांग्रेस अध्यक्ष के बनने के बाद ही स्वीकार होंगे। तब तक सभी पदों पर बने रहेंगे। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ladli Behna Yojana: CM मोहन यादव 13 मई को जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की 36वीं किश्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में ट्रांसफर होंगे 1835 करोड़ रुपये
PHOTOS NEWS: लाल साड़ी-त्रिपुंड और नीला गमछा...तमन्ना भाटिया बनी 'साध्वी', देखिए बदला हुआ रूप