कमलनाथ सरकार दूध के साथ बेचेगी कड़कनाथ मुर्गे का मांस, भाजपा ने जताया इसका विरोध

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार दूध के पार्लर पर कड़कनाथ मुर्गे का मांस बेचने की योजना बना रही है, ताकि इसकी बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा, हमने प्रदेश की राजधानी भोपाल में कड़कनाथ मुर्गे का मांस बेचने के लिए प्रायोगिक तौर पर एक बूथ स्थापित किया है। हम ऐसे पार्लर पूरे राज्य में खोलने की योजना पर चर्चा कर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Sep 14, 2019 12:36 PM IST / Updated: Sep 15 2019, 02:14 PM IST

भोपाल. मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार दूध के पार्लर पर कड़कनाथ मुर्गे का मांस बेचने की योजना बना रही है, ताकि इसकी बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। हालांकि, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सरकार के इस कदम पर यह कहते हुए ऐतराज जताया है कि इससे हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी क्योंकि हिंदू धर्म में गाय और उसका दूध ‘‘पवित्र’’ माना जाता है।

अब दूध के पार्लर पर मिलेगा मुर्गा
मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम ने कड़कनाथ की बढ़ती मांग को देखते हुए भोपाल के वैशाली नगर क्षेत्र में दूध के पार्लर पर कड़कनाथ मुर्गे का मांस बेचने की योजना शुरू की है।

Latest Videos

मार्केट में 900 रु. किलो मिलता है कड़कनाथ 
मंत्री ने कहा, ‘‘हमने प्रदेश की राजधानी भोपाल में कड़कनाथ मुर्गे का मांस बेचने के लिए प्रायोगिक तौर पर एक बूथ स्थापित किया है। हम ऐसे पार्लर पूरे राज्य में खोलने की योजना पर चर्चा कर रहे हैं।’’यादव ने कहा कि हालांकि, इस योजना का भविष्य पायलट प्रोजेक्ट की सफलता पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कड़कनाथ का मांस 900 रूपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेचा जा रहा है।

भाजपा विधायक ने जताई आपत्ति 
इसी बीच, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सरकार के इस कदम पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हिंदू धर्म में गाय और उसका दूध बेहद पवित्र माना जाता है। इसका कई त्योहारों में और उपवास में इस्तेमाल किया जाता है। गाय का दूध और कड़कनाथ का मांस एक बूथ में नहीं बेचा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सरकार से दूध और कड़कनाथ का मांस बेचने के लिए अलग अलग पार्लर स्थापित करने का आग्रह करेंगे। इस आपत्ति के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि दोनों चीजें बेचने के लिए पार्लर के भीतर अलग अलग केबिन बनाये जाएंगे।

लोगों में इसलिए डिमांड में रहता है कड़कनाथ मुर्गा
मालूम हो कि कड़कनाथ मुर्गे की उत्पत्ति मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार कड़कनाथ के मांस में आयरन एवं प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है, जबकि कॉलेस्ट्राल की मात्रा अन्य प्रजाति के मुर्गों से काफी कम पायी जाती है। इसलिए यह अन्य प्रजातियों के मुर्गों से अधिक कीमत में बेचा जाता है।

Share this article
click me!

Latest Videos

IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया
दिल्ली में काम करने वालों को CM Atishi का बड़ा गिफ्ट, अब नहीं रहेगी कोई टेंशन । Delhi Salary
अब क्या करेंगी CM Atishi ? क्या दिल्ली वाले देखेंगे एक नया सियासी ड्रामा
PM Modi LIVE : 45th FIDE Chess Olympiad चैंपियनों से ख़ास बातचीत