MP में भयावह मंजर: 3 साल के बेटे के सामने पिता-भाई की मौत, मासूम पापा-पापा चीखता रहा...दूर पड़ी थी मां

Published : Aug 14, 2022, 04:51 PM ISTUpdated : Aug 14, 2022, 04:59 PM IST
MP में भयावह मंजर: 3 साल के बेटे के सामने पिता-भाई की मौत, मासूम पापा-पापा चीखता रहा...दूर पड़ी थी मां

सार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट हो गया। जिसमें एक तीन साल के बच्चे के सामने उसके पिता और भाई की मौत हो गई। मासूम सड़क किनारे बैठ रोता रहा। यह हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद पति-पत्नी और बच्चे दूर-दूर जाकर गिरे।

खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां रोड एक्सीडेंट में एक तीन साल के मासूम बच्चे की आंखों के सामने उसके पिता और छोटे भाई की मौत हो गई। वहीं मां गंभीर रुप से घायल हो गईं। वहीं मासूम तीनों को देख सड़क किनारे बैठकर रोता-बिलखता रहा। हालांकि बच्चे को भी हल्की चोटें आई हुई हैं।

हादसा इतना भयावह पति-पत्नी और बच्चे दूर-दूर जाकर गिरे
दरअसल, यह दर्दनाक हदासा शनिवार देर रात खंडवा-बुरहानपुर सीमा पर पिपलोद थाने क्षेत्र में हुआ। जहां एक युवक अपनी पत्नी को एग्जाम दिलाकर दोनों बच्चों के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान कोई अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि पति-पत्नी और बच्चे दूर-दूर जाकर गिर पड़े। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित कर बुलाया। इसके बाद पुलिस ने  बच्चे और उसकी मां को शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

पत्नी को एग्जाम दिलाकर घर लौट रहा था पति
वहीं हादसे में मारे गए युवक की पहचान पुलिस ने गजानन पंवार (34) और  5 माह के छोटे बेटे हिमांशु रुप में की। गजानन सेंधवाल निवासी थे और वह अपने ही गांव के एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल थे। शनिवार को वह अपनी पत्नी ज्योति पंवार (25) को बीए फाइनल का पेपर दिलाने खंडवा गए थे। साथ में उनके दोनों बच्चे दिव्याम (3) और हिमांशु साथ थे। 

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
मामले का जांच कर रहे थाना पिपलोद TI टीसी शिंदे ने बताया कि यह एक्सीडेंट शनिवार देर रात हुआ है। शुरूआती जांच में  पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है। हालांकि सही बात हादसे में घायल महिला के बयान लेने के बाद ही पता चलेगा। वहीं पुलिस टीम टोल नाकों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके।

 यह भी पढ़ें-जयपुर में शॉकिग क्राइम: कनपटी पर रिवाल्वर रख दबा दिया ट्रिगर: अलमारी से जा चिपका भेजा, दहला देने वाला था सीन

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather Forecast: आज कहां बरसेगा पानी, कहां पड़ेगी भीषण गर्मी? दिल्ली-यूपी समेत 6 राज्यों का लेटेस्ट वेदर फोरकास्ट
Anuppur Accident: मंदिर दर्शन से पहले मातम, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान