MP के खंडवा में दर्दनाक हादसा: एक साथ 5 लोगों की मौत, मन्नत मांगने निकला था परिवार और कुछ देर बाद सब खत्म

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बुरी खबर सामने आई है, जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का जबरदस्त एक्सीडें हो गया है। जिसमें एक परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग पास के गांव के मंदिर में मन्नत मांगने लिए जा रहा था। लेकिन पहुंचने से पहले ही सब खत्म हो गया।

Asianet News Hindi | Published : Jun 4, 2022 2:17 AM IST


खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हो गया है। जहां तेज रफ्तार में चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस इस दौरान ट्रैक्कर में सावार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। शवों को निकालकर घायलों को पास के अस्पताल में एडमिट किया गया है।

मन्नत मांगने के लिए जा रहा था परिवार और पहुंचे यमराज के घर
दरअसल, यह भीषण एक्सीडेंट जिले के छनेरा (नया हरसूद) थाना क्षेत्र में धनोरा गांव के पास हुआ। शुरूआती जानकारी में सामने आया है कि  ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक ही परिवार के लोग पास के गांव में एक मंदिर में मन्नत मांगने के लिए जा रहा था। लेकिन देव स्थान पर पहुंचने से पहले ही यह भयानक हादसा हो गया। बताया जाता है कि इस एक्सीडेंट में मारे जाने वाले सभी मृतक एक ही परिवार से तालुक रखते हैं।

Latest Videos

 ट्रैक्टर के नीचे दबे चीख रहे थे लोग
मामले की जानकारी देते हुए हरसूद एसडीओपी रविंद्र वास्कले ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 35 लोग सवार थे, जिसमें 6 की मौत हो चुकी है। वहीं 10 गंभीर रुप से घायल हैं। वहीं कुछ को हल्की-फुल्की चोटें आई हुई हैं। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को निकाला, इसके बाद पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। हमारी टीम एंबुलेंस लेकर स्पॉट पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

मरने वालों में एक मासूम बच्चा भी शामिल
एक्सीडेंट की पुष्टि खुद हरसूद एसपी विवेक सिंह ने की है, उन्होंने कहा कि इस हादसे में मरने वालों में एक छोटा बच्चा भी शामिल है। डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ लोगों की हालत बहुत ही गंभीर बाताया जा रही है। ऐसा मानना है कि मरने वालों का आंकड़ और भी बढ़ सकता है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को शव ले जाने के लिए सूचना दे दी गई है।
 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा