लड़की होकर भी लड़का मानती है वो...स्टाइल ऐसी की देखने वाले भी खा जाएं धोखा

Published : Sep 04, 2019, 05:18 PM ISTUpdated : Sep 04, 2019, 05:29 PM IST
लड़की होकर भी लड़का मानती है वो...स्टाइल ऐसी की देखने वाले भी खा जाएं धोखा

सार

हैरान कर देने वाला यह अनोखा मामला मध्य प्रदेश के अलीराजपुर के एक गांव का है। यह प्रेम कहानी दो लड़कियों की है, दोनों एक-दूसरे से इतना प्यार करती हैं कि बालिग युवती नाबालिग युवती को भगाकर ले जाती है। 

अलीराजपुर (मध्य प्रदेश). अभी तक आपने प्यार के कई मामले सुने और पढ़े होंगे और यह भी अक्सर सुना ही होगा कि एक लड़के ने एक लड़की का अपहरण कर लिया। लेकिन आज हम आपको ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। यह प्रेम कहानी दो लड़कियों की है, दोनों एक-दूसरे से इतना प्यार करती हैं कि बालिग युवती नाबालिग युवती को भगाकर ले जाती है। 

 लड़की होकर मानती है लड़का
हैरान कर देने वाला यह अनोखा मामला मध्य प्रदेश के अलीराजपुर के एक गांव का है। जहां दो लड़कियां एक-दूसरे से प्यार करती हैं। वह दोनों आपस में इतना प्यार करती हैं कि एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर साथ रहना चाहती हैं।
दोनों में से एक नाबालिग युवती को लड़कों की तरह रहना पसंद है। वह उन्हीं की तरह पेंट-शर्ट पहनती हैं और हेयर स्टाइल भी लड़को की तरह रखती है। उसकी बात करने की स्टाइल भी लड़कों जैसी है। 

पहले भी भाग चुकी हैं दोनों
दोनों के घरवालों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को प्यार करती हैं। वो करीब एक साल पहले भी घर से भाग चुकी हैं। लेकिन  किसी तरह हमने उन्हें समझाया तो वह वापस आ गईं थीं। लेकिन आने के बाद भी दोनों ने एक ही जिद  है लगा रखी थी कि जिंदगी भर एक-दूसरे का साथ निभाएंगे। वह शादी करना चाहती हैं।

पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक दो महीने पहले फिर से दोनों लड़कियां घर से भाग गईं थी। बताया जाता है इस बार भागने की प्लानिंग नाबालिग युवती ने की थी। पुलिस ने कई जगह छानबीन करने के बाद मंगलवार को दोनों को पकड़ लिया है। साथ ही   बालिग युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


 


 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मध्यप्रदेश में नक्सलवाद पर बड़ी चोट: बालाघाट में 10 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री के सामने किया सरेंडर
CM डॉ. मोहन यादव ने किसे QR कोड से दिए 11 हजार रुपए, साथ ही की भावुक अपील