बड़े को निपटाने छोटे भाई ने खोल दी पोल, अब खुद के लिए भी बनी गले की फांस

Published : Oct 05, 2019, 04:56 PM IST
बड़े को निपटाने छोटे भाई ने खोल दी पोल, अब खुद के लिए भी बनी गले की फांस

सार

शनिवार को लोकायुक्त टीम ने कृषि उपज मंडी के रिटायर्ड सचिव और उनके भाई के भोपाल सहित आगर मालवा, शुजालपुर और पचौर स्थित ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई करके आय से अधिक सम्पत्ति का पता लगाया है।

भोपाल. लोकायुक्त टीम ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की। लोकायुक्त ने कृषि उपज मंडी से सचिव के पद से रिटायर हुए आनंद मोहन व्यास और उनके भाई परमानंद व्यास के भोपाल सहित आगर मालवा, शुजालपुर और पचौर स्थित ठिकानों पर एक कार्रवाई की। इनके खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति होने की शिकायतें मिली थीं। परमानंद व्यास अभी शुजालपुर कृषि उपज मंडी में लेखापाल हैं। वे यहां 2018 में आए थे। भोपाल में लोकायुक्त डीएसपी शैलेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व मे एक टीम होशंगाबाद रोड स्थित कोरल वुड कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में पहुंची। भोपाल में 2 फ्लैट, एक ऑफिस और दो गाड़ियों की कागजात मिले हैं। कुछ जमीनों की कागजात और बैंक अकाउंट का भी पता चला है। 

बताते हैं कि दोनों भाइयों के बीच सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की लोकायुक्त में शिकायत कर दी थी। लेकिन छापा दोनों के घरों पर पड़ गया। लोकायुक्त टीम ने सुबह से यह कार्रवाई शुरू कर दी थी। लोकायुक्त ने भोपाल में एक जगह, जबकि शाजापुर और पचोर में दो जगहों पर छापा मारा।  इनके पास से एक बोलेरो और एक टाटा टीएगो भी मिली हैं। कार्रवाई जारी है। आशंका है कि इनके पास अधिक सम्पत्ति मिल सकती है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, पुलिस भर्ती से लेकर 750 पदों तक CM मोहन यादव ने दिया बड़ा अपडेट
Vijayadashami 2026: CM हाउस में कन्या पूजन, शस्त्र पूजन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया खास संदेश