दुल्हन का धांसू प्लान: एक दिन में की 2 बार शादी, 7 फेरे लेते ही कर गई कांड, दूल्हा पीटता रह गया माथा

Published : Dec 19, 2020, 08:49 PM ISTUpdated : Dec 20, 2020, 11:35 AM IST
दुल्हन का धांसू प्लान: एक दिन में की 2 बार शादी, 7 फेरे लेते ही कर गई कांड, दूल्हा पीटता रह गया माथा

सार

शादी के बाद ठगी यह मामला दमोह जिले के बेलखेड़ी गांव का है। यहां के रहने वाले राजेश की जबलपुरी रहे वाली रिया से 16 दिसंबर को शादी हुई। पहले कोर्ट से और फिर मंदिर में विवाह किया। लेकिन राजेश को नहीं पता था कि वह जिससे जिंदगी की डोर बांधने जा रहा है, वह एक लुटेरी दुल्हन है। 


दमोह (मध्य प्रदेश). लुटेरी दुल्हन की कहानियां और किस्से आपने फिल्मों में सुने या देखे होंगे। लेकिन मध्य प्रदेश में एक ऐसी असल कहानी सामने आई है, जहां एक महिला शादी के महज दो दिन बाद ससुराल से एक लाख रुपए नगद और गहने लेकर उड़न छू हो गई।

शादी के दूसरे दिन ही सामने आ गई दुल्हन की सच्चाई
दरअसल,  शादी के बाद ठगी यह मामला दमोह जिले के बेलखेड़ी गांव का है। यहां के रहने वाले राजेश की जबलपुर रहे वाली रिया से 16 दिसंबर को शादी हुई। कोई उसकी असलियत नहीं समझ सके इसके लिए पहले उसने कोर्ट मैरिज की। फिर उसी दिन मंदिर में पूरी रीति रिवाज से विवाह किया। लेकिन राजेश को नहीं पता था कि वह जिससे जिंदगी की डोर बांधने जा रहा है, वह एक लुटेरी दुल्हन है। जो विवाह करने के दो दिन बाद चपत लगा जाएगी।

ऐसे तय हुआ था दोनों का रिश्ता
पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने बताया कि कुछ दिन पहले बटियागढ़ के रहने वाले मुकेश यादव (दलाल) से उसने अपनी शादी की चर्चा की थी। जिसके बाद वह मुझे जबलपुर लड़की दिखाने के लिए लेकर गया। लेकिन वहां पर लड़की नहीं दिखाई गई, फिर कुछ दिन बाद लड़की दिखाई और रिश्ता पक्का हो गया। 

मंदिर के दर्शन करते ही कर गई कांड
राजेश ने बताया कि शादी कराने के बहाने मुकेश ने लड़की के लालन-पालन के खर्च के लिए मुझसे एक लाख रुपए मांगे। मैं इसके लिए तैयार हो गया और उसे पैसे दे दिए। इसके बाद 16 दिसंबर शादी हो गई, शादी के पहले दिन तो दुल्हन ठीक से रही, लेकिन दूसरे दिन से वह छोटी-मोटी बातों पर विवाद करने लगी। इतना ही नहीं वह बांदकपुर जाकर दर्शन करने की जिद पर अड़ गई। हम दोनों बाइक से वहां गए लौटते समय आधे रास्ते में एक कार बाइक के आगे आई और रुक गई। उसमें से कुछ लोग उतरे और वे बिना कुछ कहे मारपीट करने लगे। इसके बाद लड़की लेकर भाग गए। लड़की ने एक दिन पहले ही मुझसे एक लाख रुपए लिए थे।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

क्या है MPSOS? जिसमें 10वीं-12वीं के फेल स्टूडेंट भी हो जाते पास, ना साल बर्बाद होती ना पैसा लगता
'हेलो, मैं दिव्या...': WhatsApp मैसेज से खुला MP का सबसे बड़ा क्रिप्टो स्कैम, BJP नेता गिरफ्तार