मध्य प्रदेश के इस दुल्हन से मिलिए: जो शादी के दूसरे दिन कर गई शर्मनाक कांड, पछतावा हुआ तो खुद पहुंच गई थाने

उज्जैन नगरी से शादी-विवाह को लेकर अनोखा मामला सामने आया है। जहां शादी के 72 बाद ही दुल्हन अपने दूल्हे समेत पूरे ससुराल को बहेश करके घर में रखे जेवर और कैश लेकर रफूचक्कर हो गई। लेकिन अब 20 दिन बाद जब उसे अपनी गलती पर पछतावा हुआ तो उसने खुद थाने आकर खुद को सरेंडर कर दिया।

Asianet News Hindi | Published : Apr 13, 2022 11:12 AM IST

उज्जैन (मध्य प्रदेश). शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन की नई की जिंदगी शुरू होती है। इसलिए ऐसे फैसले काफी सोच-समझकर लेना चाहिए। नहीं तो कई जल्दबाजी में लिए फैसले से पूरी उम्र पछताना पड़ता है। मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन अपनी शादी के महज 72 बाद कमला दिखते हुए ससुराल वालों को बेहोश कर लाखों रुपए का माल लेकर भागी गई। पुलिस उसे हर जगह तलाश कर रही थी, लेकिन इसी बीच उसे अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने खुद आकर थाने में सरेंडर कर दिया। 

72 घंटे बाद ही रफूचक्कर हो गई  लुटेरी दुल्हन
दरअसल, उज्जैन के रहने वाले सचिन तिवारी ने महाराष्ट्र की रहने वाली निकिता से महाकाल नगरी के  चिंतामण मंदिर में 19 मार्च को शादी की थी। दूल्हे का पूरा परिवार बेहद खुश था, क्योंकि काफी मेहनत करन के बाद उनके घर बहू आई थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिसे वह लक्षमी समझ रहे हैं वह कांड करने के लिए आई हुई है। दुल्हन ने विवाह के 72 घंटे बाद ही पति और पूरी ससुराल को  दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे जेवर और कैश लेकर रफूचक्कर हो गई। 

Latest Videos

यह भी पढ़ें-ऐसी दुल्हन से सावधान: शादी के तीसरे दिन ससुराल में कांड कर भाग गई, दूल्हे ने सुनाई अपनी दर्दभरी कहानी

शादी वाले लुटेरे गिरोह को पुलिस ने पकड़ा
पीड़ित परिवार ने उज्जैन के महाकाल थाने में दुल्हन और शादी कराने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शादी में दुल्हन के नकली मामला बने विजय मुले,भाई नारायण व ड्रायवर परमेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन लुटेरी दुल्हन पुलिस के हाथ नहीं लग पाई। पुलिस दलालों के साथ दुल्हन को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची, लेकिन वह वहां से भी पहले फरार हो गई। युवती को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया, जगह-जगह छापेमारी की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।

दुल्हन के पुलिस ने 15 दिन की रिमांड पर लिया
पुलिस को भी थक-हार के बैठ गई थी, उनको भी नहीं लगता था कि शायद अब लुटेरी दुल्हन उनके हाथ लगे। लेकिन मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे दुल्हन  निकिता अचानक खुद थाने पहुंची और सारी कहानी बयां करते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बुधवार को  महाकाल थाना पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश कर 15 दिन की रिमांड पर लिया है। ताकि उससे पूछताछ कर पता लगाया जा सके की उसने इससे पहले कितनी और वारदातों को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें-इस दुल्हन से बचके रहना: 2 साल में कर चुकी है 7 शादियां, पहले प्यार फिर देती अंजाम, खुद किए चौंकने वाले खुलासे
 

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट