चुनावी सभाओं के लिए परमिशन लेने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे शिवराज

Published : Oct 22, 2020, 05:01 PM IST
चुनावी सभाओं के लिए परमिशन लेने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे शिवराज

सार

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों के लिए होने जा रहे उपचुनाव के दौरान पक्ष-विपक्ष दनादन सभाएं और रैलियां कर रहे हैं, लेकिन हाईकोर्ट के एक फैसले से उन पर ब्रेक लग गया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि इनके लिए पहले से चुनाव आयोग से परमिशन लेनी होगी। मामला कोविड से जुड़ा हुआ है।

भोपाल, मध्य प्रदेश. मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों के लिए होने जा रहे उप चुनाव में हाईकोर्ट के एक फैसले ने पक्ष और विपक्ष दोनों पार्टियों के नेताओं को टेंशन दे दी है। कोविड-19 को देखते हुए रैलियों और सभाओं में जुट रही भीड़ को देखते हुए हाईकोर्ट ने कहा है कि इनके लिए पहले से चुनाव आयोग से परमिशन लेनी होगी। इस फैसले के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं।

शिवराज सिंह की सभाएं निरस्त..
हाईकोर्ट के फैसले के चलते गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अशोकनगर के शाडोरा और भांडेर में बराच की सभाएं निरस्त कर दी गईं। इस पर शिवराज ने कहा कि मप्र के एक हिस्स में रैली और सभाएं हो सकती हैं, लेकिन दूसरे में क्यों नहीं? इस बीच केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए चुनाव आयोग के फैसले का सभी को सहयोग करना चाहिए। बता दें कि बुधवार को मध्यप्रदेश की ग्वालियर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने दतिया के भांडेर में कमलनाथ और ग्वालियर में नरेंद्र तोमर की रैली को अपने आदेश का आधार बनाया था। हाईकोर्ट ने ग्वालियर और दतिया कलेक्टर से दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। यह फैसला जस्टिस शील नागू और जस्टिस राजीव कुमार श्रीवास्तव की बेंच ने सुनाया है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Haridwar Sant Sammelan: CM मोहन यादव ने सनातन संस्कृति पर दिया जोर, सिंहस्थ-2028 को मिली शुभकामनाएं
CM Mohan Yadav in Haridwar: हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव संग मुख्यमंत्री का योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश