
भोपाल : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में वन विभाग के अजीबो-गरीब फरमान का विरोध शुरू हो गया है। वन विभाग के आदेश के अनुसार
कटारा हिल्स इलाके के लहारपुर इकोलॉजिकल पार्क में अब लॉफ्टर एक्सरसाइज नहीं कर सकेंगे। यानी यहां आने वाले लोग ठहाके नहीं लगा पाएंगे। वन विभाग ने इस पर पूरी तरह रोक लगा दी है। विभाग का तर्क है कि सामूहिक रुप और जोर-जोर से हंसने से कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा है। घूमने आने वाले लोगों ने इस फरमान का विरोध शुरू कर दिया है। इसकी शिकायत भी की गई है।
वन विभाग का क्या कहना है
जब इस मामले को लेकर DFO आलोक पाठक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पार्क में सैकड़ों लोग घूमते हैं। उनकी शिकायत आई थी कि लॉफ्टर एक्सरसाइज से कोरोना का संक्रमण फैलने का डर है, क्योंकि जोर-जोर से हंसने से थूक के कण भी निकलते हैं। ऐसे में संक्रमित व्यक्ति दूसरों को भी संक्रमित कर सकता है। इसलिए लॉफ्टर एक्सरसाइज पर बैन लगाया गया है। घूमने, योगा करने या अकेले हंसने पर किसी भी तरह की रोक नहीं है। बिना मास्क के किसी को भी इंट्री नहीं दी जा रही है।
एक्सरसाइज से लोगों को फायदा
वहीं, वन विभाग की इस रोक के विरोध में गुरुवार को लोगों का आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि लॉफ्टर एक्सरसाइज करने से कई बुजुर्गों को अनेक बीमारियों से फायदा हुआ है। लेकिन कोरोना का बहाना बनाकर विभाग ने हंसने पर भी मनाही कर दी है। यह सरासर गलत है। शहर में रोज कई शादियां हो रही हैं। डीजे पर लोग नाच-गा रहे हैं। अन्य आयोजन भी हो रहे हैं, लेकिन उन पर कोई रोक नहीं है। सामूहिक लॉफ्टर एक्सरसाइज से विभाग को परेशानी हो गई है। विभाग यह फैसला वापस लें।
1700 एकड़ में फैला है पार्क
लहारपुर इकोलॉजिकल पार्क 1700 एकड़ एरिया में फैला है। जिसके अंदर करीब 100 एकड़ एरिया में शहर वन विकसित किया गया है। एक्यूप्रेशर पॉथ-वे, पगडंडियां और पथरीले रास्ते भी है। कई प्रजाति के पेड़-पौधे लगे होने से प्राकृतिक माहौल रहता है। इसके चलते सुबह 5 से शाम 4 बजे के बीच बड़ी संख्या में लोग पार्क में घूमने जाते हैं। इनमें कई लोग सामूहिक रूप से लॉफ्टर एक्सरसाइज यानी ठहाके भी लगाते हैं। इसी पर वन विभाग ने रोक लगाई है।
इसे भी पढ़ें-अजब MP के गजब मंत्री : सड़क पर भैंस लेकर निकले ऊर्जा मंत्री, प्रदेश में बिजली को लेकर मचा हाहाकार
इसे भी पढ़ें- हरियाणा सरकार का गजब फरमान: स्मार्ट वॉच पहनेंगे सभी सरकारी कर्मचारी, CM खट्टर ने बताई इसके पीछे की वजह
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।