प्यार में हदें पार : एक बेटी की मां को दिल दे बैठा युवक, साथ रहने किया ऐसा काम कि न लड़का रहा और न लड़की

Published : Feb 11, 2022, 03:02 PM ISTUpdated : Feb 11, 2022, 03:30 PM IST
प्यार में हदें पार : एक बेटी की मां को दिल दे बैठा युवक, साथ रहने किया ऐसा काम कि न लड़का रहा और न लड़की

सार

मध्यप्रदेश के रहने वाला युवक माता-पिता का इकलौता बेटा है। वह दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है। इसी कंपनी में उसे अपनी एक कलीग से प्यार हो गया और उसने जेंडर चेंज करवाने का फैसला किया।

भोपाल : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के एक युवक ने प्यार में सारी हदें पार करते हुए कुछ ऐसा किया कि अब उसकी मुसीबतें बढ़ गई हैं। दरअसल हुआ यूं कि अपनी प्रेमिका के साथ रहने के लिए युवक ने जेंडर चेंज करवाने का फैसला किया। उसका ट्रीटमेंट चल ही रहा था कि उसके माता-पिता को यह बात पता चल गई और उन्होंने काफी समझा-बुझाकर उसका ट्रीटमेंट रुकवा दिया। परिणाम यह रहा कि युवक की बॉडी में लड़के और लड़की दोनों के हॉर्मोन बन गए हैं।

लड़कियों जैसा व्यवहार करने लगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्यप्रदेश का रहने वाला 32 साल का यह युवक माता-पिता का इकलौता बेटा है। वह दिल्ली (Delhi) की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है। इसी कंपनी में उसे अपनी एक कलीग से प्यार हो गया और उसने जेंडर चेंज का फैसला किया। पहले स्टेप में उसकी बॉडी में हॉर्मोनल चेंज आए। इसके बाद उसका व्यवहार लड़कियों जैसा हो गया। अचानक जब उसमें इस तरह का बदलाव आया तो परिवार वालों को इसका पता चला। उन्होंने भोपाल बुलाकर उसकी काउंसलिंग कराई। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ। माता-पिता ने बताया कि करीब डेढ़ महीने से उनके बेटे में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। वह गुस्से में रहता है, अकेले ही ज्यादा से ज्यादा समय बिताता है और बात-बात पर चिढ़ने लगता है। जिसके बाद काउंसलिंग में इसका खुलासा हुआ और युवक का जेंडर चेंज करने का ट्रीटमेंट बीच में रोक दिया गया।

इसे भी पढ़ें-ये शर्मनाक है: कड़ाके की ठंड में युवक को न्यूड करके जानवरों सा पीटा, जलती लकड़ी से जलाया, सिर्फ शक बना वजह

शादी से मना किया तो साथ रहने का फैसला किया
युवक ने काउंसलर को बताया कि वह अपनी कलीग से प्यार करता है। दो साल पहले उसके पति की मौत कोरोना से हो गई थी। उसकी एक बेटी भी है। दोनों करीब 6 महीने पहले मिले और एक दूसरे को दिल दे बैठे। वह अकेले रहती है। जब युवक ने शादी की बात की तो महिला ने इससे इनकार कर दिया। उसने कहा कि उसका पति उसे बहुत प्यार करता था। वह उसका बहुत ख्याल रखता था। वह उसके अलावा किसी और को पति के रूप में नहीं देख सकती। इसके बाद युवक ने लड़की बनने का फैसला लिया और डॉक्टर से संपर्क किया। उसने जेंडर चेंज कराने के लिए पहले स्टेप में हॉर्मोनल चेंज करने के लिए दवाई ली जिसके बाद उसमें बदलाव होने लगा।

इसे भी पढ़ें-सावधान! ऐसी गलती आप नहीं करें': सिर्फ एक फोटो के चलते दो दोस्तों को मिली भयानक मौत, सिर धड़ से अलग होकर गिरा

इसे भी पढ़ें-MP गजब : मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की मूर्ति, पुलिस खोज लाई यमराज, कहा-लो मिल खोए भगवान, दिलचस्प है पूरा मामला

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मध्यप्रदेश में नक्सलवाद पर बड़ी चोट: बालाघाट में 10 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री के सामने किया सरेंडर
CM डॉ. मोहन यादव ने किसे QR कोड से दिए 11 हजार रुपए, साथ ही की भावुक अपील