झांसी की रानी के गेटअप जमकर नाची ये दुल्हन, घोड़ी पर बैठ खुद पहुंची दूल्हे के घर...आप भी देखिए ये वीडियो

 मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक ऐसा ही अनोखी शादी देखने को मिली, जहां एक दुल्हन नाचते हुए खुद ही अपनी बारात लेकर मंडप तक पहुंची। खास बात यह थी कि इस दौरान उनका गेटअप झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का था।  सड़कों पर एक दम फिल्मी अंदाज में यह बारात निकाली गई। जिसने भी यह सीन देख वह देखता ही रह गया।
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 6, 2022 8:42 AM IST

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश). सोशल मीडिया के युग में अब तो दुल्हनें भी दूल्हों की तरह घोड़ी पर बैठकर अपनी बारात निकालने लगी हैं। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक ऐसा ही अनोखी शादी देखने को मिली, जहां एक दुल्हन नाचते हुए खुद ही अपनी बारात लेकर मंडप तक पहुंची। खास बात यह थी कि इस दौरान उनका गेटअप झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का था।  सड़कों पर एक दम फिल्मी अंदाज में यह बारात निकाली गई। जिसने भी यह सीन देख वह देखता ही रह गया।

आगे-आगे दुल्हन की बारात..पीछे नाचते जा रहे बाराती
दरअसल, यह अनोखी शादी शनिवार को बुरहानपुर शहर में देखने को मिला। जहां पर ज्योति शाह नाम की दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर अपने दूल्हे के घर पहुंची थी। ज्योति इंदौर की एक निजी कंपनी में एचआर है। उसका विवाह बेलगाम कर्नाटक में मैकेनिकल इंजीनियर देवेंद्र के साथ हुआ है। दोनों अलग-अलग स्टेट में सर्विस करते हैं। आगे-आगे दुल्हन चल रही थी और उसके पीछे सैकड़ों बाराती नाचते चल रहे थे।

Latest Videos

ये भी पढ़ें-इस दुल्हन का गजब जलवा: खुली जीप पर डांस करते और सीटी बजाकर निकाली अपनी बारात, स्टाइल से मचाया तहलका

दुल्हन ने कही अपनी दिल की बात
वहीं दु्ल्हन ज्योति ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा-मुझे इसी दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार था। आज में बहुत ही खुश हूं, क्योंकि इस दिन मैं  झांसी की रानी बनकर अपने दूल्हे के घर जा रही हूं। सोशल मीडिया पर दुल्हन के इस अनोखे अंदाज का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

जानिए दुल्हन आखिर क्यों बारात लगाने पहुंची 
बता दें कि यह शादी  गुजराती समाज की परंपरा के मुताबिक संपन्न हुई है। इस परंपरा के अनुसार दुल्हन घोड़े पर सवार होकर दूल्हे के घर जाती है। जिसको पूरा समाज खुशी-खुशी निभाता है। दुल्हन के पिता राजेंद्र शाह ने कहा कि यह खुशी का पल है।  हम अपनी सालों पुरानी परपंरा निभा रहे हैं। इस परंपरा को कन्या घाटी कहा जाता है। जिसे समाज हर कोई निभा रहा है। 

ये भी पढ़ें-इस दुल्हन से बचके रहना: 2 साल में कर चुकी है 7 शादियां, पहले प्यार फिर देती अंजाम, खुद किए चौंकने वाले खुलासे

जब सीटी बजाकर खुली जीप में नाची दुल्हन
कुछ दिन पहले ही दुल्हन की बारात का ऐसा अनोखा नजारा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने को मिला था। जहां भावना नाम की दुल्हन खुली जिप्सी पर डांस करते हुए सड़कों पर एक दम फिल्मी अंदाज में बारात लेकर निकली थी। वह जिद कर बैठी थी कि जब तक आप ऐसा नहीं करोगे तो में लाल जोड़ा नहीं पहनूंगी।  

ये भी पढ़ें-उज्जैन में परिवार ने बेटी की शादी में पेश की अनूठी मिसाल: दुल्हन की ख्वाहिश ने जीता सबका दिल, बना यादगार पल


 

Share this article
click me!

Latest Videos

Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन
Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts