रेप के आरोप में कांग्रेस विधायक का बेटा गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार..पीड़िता ने सुनाई शहजादे की करतूत

Published : Oct 26, 2021, 03:24 PM ISTUpdated : Oct 26, 2021, 03:27 PM IST
रेप के आरोप में कांग्रेस विधायक का बेटा गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार..पीड़िता ने सुनाई शहजादे की करतूत

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के चर्चित रेप केस में आरोपी करण मोरवाल को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे कोर्ट लेकर पहुंची है। वह पिछले 6 महीने से पुलिस को नजरों से फरार चल रहा था। 

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के चर्चित रेप केस में आरोपी करण मोरवाल को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे कोर्ट लेकर पहुंची है। वह पिछले 6 महीने से पुलिस को नजरों से फरार चल रहा था। इतना ही नहीं पुलिस ने उसकी सूचना देने पर इऩाम की घोषणा भी कर रखी थी। आरोपी करण एमपी के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का बेटा है। 

Drug Case: नवाब मलिक के सनसनीखेज ट्वीट, समीर वानखेड़े बोले बहन और स्वर्गीय मां को भी टारगेट किया जा रहा

शादी का बोल महिला से किया शारीरिक शोषण
दरअसल, कांग्रेस की एक महिला कार्यकर्ता ने विधायक के बेटे  करण पर रेप का आरोप लगाया था। पीड़िता ने शिकायत में कहा था कि करण ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। कई दिनों तक वह शादी का बोलता रहा, लेकिन आखिर में वह मुकर गया। महिला ने जब पुलिस में मामला दर्ज करवाया तो वह फरार हो गया था। 6 महीने से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उस पर इनाम की राशि बढ़कर 25 हज़ार रुपए कर दी गई थी। आखिरकार उसे पुलिस ने मक्सी से अरेस्ट कर लिया।

क्रूर पिता ने बरपाया कहर: बेटी और दोस्त को दी तालिबानी सजा, 'पापा छोड़ दो मर जाएंगे..गलत काम नहीं किया'

होटल में ले जाकर किया था महिला से रेप
मामले की जांच कर रहे बड़नगर थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर 2 अप्रैल 2021 को दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। युवती ने आरोप लगाया था कि 14 फरवरी 2021 को करण उसे होटल में ले गया था।

महिला ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से लगाई थी मदद की गुहार
बता दें कि महिला मूल रुप से इंदौर की रहने वाली है। वह कांग्रसे यूट टीम का हिस्सा है। जब आरोपी  युवक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी तो उसने तीन बार प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर न्याय की गुहार तक लगा चुकी थी। जिसके बाद नरोत्तम मिश्रा ने पीड़िता को आश्वासन दिया था कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी। वहीं कोर्ट ने भी आरोपी की ओर से लगाई गई अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP में भीषण हादसा : स्क्वॉड टीम के 4 पुलिस जवानों की मौत, लेकिन डॉग को खरोंच नहीं
MP: पहली बार विधायक से मंत्री प्रतिमा बागरी कौन?, भाई की वजह से खतरे में कुर्सी?