एक और एनकाउंटर: मोस्ट वांटेड क्रिमिनल ने पुलिस पर किया अटैक, जवाब में पुलिस ने मार दी गोली

भोपाल पुलिस ने बुधवार सुबह जंगलों में छुपे एक मोस्ट वांटेड बदमाश को एनकांउटर के बाद पकड़ लिया। शेखर लोधी नामक इस अपराधी पर 18 केस दर्ज हैं। यह किसी वारदात के लिए निकला था, तभी मुखबिर से पुलिस को खबर मिली। पुलिस को देखकर बदमाश ने फायर करना शुरू कर दिए थे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। बदमाश पर हत्या और लूटपाट जैसे कई जघन्य केस दर्ज हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jul 22, 2020 5:48 AM IST / Updated: Jul 22 2020, 11:36 AM IST

भोपाल, मध्य प्रदेश. लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को भोपाल पुलिस ने बुधवार सुबह एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया। शेखर लोधी नामक इस अपराधी पर 18 केस दर्ज हैं। यह किसी वारदात के लिए निकला था, तभी मुखबिर से पुलिस को खबर मिली। पुलिस को देखकर बदमाश ने फायर करना शुरू कर दिए थे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। बदमाश पर हत्या और लूटपाट जैसे कई जघन्य केस दर्ज हैं। बदमाश को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनकाउंटर रातीबड़ के जंगल में हुआ।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि भोपाल के छोला इलाके में दहशत का पर्याय बना मोस्ट वांटेड क्रिमिनल शेखर लोधी रातीबड़ इलाके में किसी वारदात के मकसद से छुपा हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बदमाश संस्कार वैली स्कूल के पास जंगल में मौजूद था। पुलिस को देखकर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
 

Latest Videos

हाल में एक हत्या के मामले में पुलिस को बदमाश की तलाश थी। बदमाश लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। बदमाश ने लोगों में आतंक फैला रखा था।

 

एक मासूम पर ऐसी बेरहमी, कांप गया कलेजा- देखें VIDEO

Share this article
click me!

Latest Videos

अपने लाडले डॉग 'GOA' के लिए कितनी दौलत छोड़ गए RATAN TATA?
Ratan Tata Funeral: लड़खड़ाते कदम-नम आंखे...भाई को अंतिम विदाई दे रो पड़े जिमी टाटा
Baba Siddique का शव देख रो पड़े Salman Khan, लीलावती अस्पताल के बाहर लोगों का तांता
विजयादशमी की शुभकामनाएं: ये हैं श्रीराम और शस्त्र पूजा के 3 शुभ मुहूर्त
Ratan Tata Death: टाटा परिवार कैसे बना देश का सबसे बड़ा व्यापारिक घराना