'Rapist को बीच सड़क पर मिले फांसी, चील-कौवे नोचे शरीर', जानिए शिवराज की मंत्री उषा ठाकर ने क्यों की ऐसी मांग

Published : Nov 15, 2022, 03:14 PM ISTUpdated : Nov 15, 2022, 03:27 PM IST
 'Rapist को बीच सड़क पर मिले फांसी, चील-कौवे नोचे शरीर', जानिए शिवराज की मंत्री उषा ठाकर ने क्यों की ऐसी मांग

सार

रेप की घटनाओं के लेकर  मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की मंत्री उषा ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- बलात्कारियों को मिले ऐसी सजा, जिससे उनके शरीर को चील-कौवे नोचे, कोई इनका अंतिम संस्कार नहीं करे।

इंदौर, मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराधिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। क्योंकि बदमाशों में ना तो पुलिस का खौफ है और ना ही कानून का डर बचा है। इन्हीं आरोपियों को सबक सिखाने के लिए शिवराज सरकार की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने मांग की है कि बलात्कारियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए और लोगों को ऐसे अपराध करने से रोकने के लिए उनके अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मीडिया में मंत्री का यह बयान इन दिनों चर्चा में बना हुआ है।

'ऐसे नर पिशाचों का कोई मानव अधिकार नहीं'
दरअसल, मंत्री ऊषा ठाकुर ने यह बयान सोमवार रात इंदौर जिले की महू तहसील के कोडरिया गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा-ऐसे नर पिशाचों का कोई मानव अधिकार नहीं होता है। इसलिए इन हैवानों को सबक सिखाने के लिए हमें मानव आधिकार से नहीं डरना चाहिए। 

इन शैतानों के शरीर को चील-कौवे नोच नोच कर खा जाएं
मंत्री ने खुलेआम इन हैवानों को चिनौती देते हुए कहा-इन्हें तो बीच चौराहे पर फांसी देना चाहिए, जिससे दूसरे लोगों के मन में ऐसा कृत्य करने से पहले दहशत आए। वह बेटियों के साथ छेड़छाड़ तो दूर देखने से पहले सौ बार सोचें। इनका तो अंतिम संस्कार भी नहीं करें, ताकि इन शैतान के शरीर को चील-कौवे नोच नोच कर खा जाएं। 

रेपिस्ट को मौत की सजा की मांग के लिए हस्ताक्षर अभियान की अपील
ऊषा ठाकुर ने आगे कहा- इस तरह की चीजें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए और यह समाज की भलाई के लिए है। बलात्कारी सार्वजनिक रूप से अपराध करते हैं और उन्हें जेल में सजा दी जाती है, जिससे उनमें कोई डर नहीं है। उन्होंने लोगों से बलात्कारियों के लिए मौत की सजा की मांग के लिए एक हस्ताक्षर अभियान के लिए आगे आने की भी अपील की और कहा कि हर परिवार की महिलाओं को इसमें भाग लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें-12 साल पहले खुद श्रद्धा के कातिल आफताब ने बताया था मैं शैतान हूं, नाम रखा था हंगरी छोकरो...शाकिंग है प्रोफाइल

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Balaram Krishi Mahotsav: सिंगरौली में खेती का बदलेगा अंदाज, प्राकृतिक खेती से फसल विविधीकरण तक पर जोर
CM Sugam Parivahan Sewa: 21 साल बाद लौटी सरकारी बस सेवा, 351 बसों से बड़ा आगाज