BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की अचानक तबीयत बिगड़ी, NIA कोर्ट में नहीं हो सकीं पेश..

प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद देर रात उन्हें दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती किया गया। बता दें कि शनिवार को उन्हें मुंबई की एक स्पेशल एनआईए कोर्ट में पेश होना था। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 20, 2020 7:15 AM IST

भोपाल (मध्य प्रदेश). भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की अचानक तबीयत खराब हो गई। दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें सांस लेने में आ रही दिक्कत के अलावा कोरोना संक्रमण से मिलते जुलते लक्षण भी बताए हैं। हालांकि यह अच्छी बात है कि उनको कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

NIA कोर्ट में पेश नहीं हो सकीं प्रज्ञा ठाकुर
दरअसल, प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद देर रात उन्हें दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती किया गया। बता दें कि शनिवार को उन्हें मुंबई की एक स्पेशल एनआईए कोर्ट में पेश होना था। लेकिन तबीयत के चलते वह अदालत में पेश नहीं हो सकीं। बता दें यह दूसरा मौका है जब प्रज्ञा ठाकुर कोर्ट में पेश नहीं हो सकी हैं।

Latest Videos

सीनियर डॉक्टर कर रहे निगरानी
बता दें कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर AIIMS के प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। जहां कई सीनियर डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि आज जारी होने वाले हेल्थ बुलेटिन में उनकी तबीयत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

जब बीजेपी ऑफिस में बेहोश होकर गिर पड़ी थीं...
बताया जा रहा है कि लॉकडाउन की शुरुआत से ही बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का दिल्ली में इलाज चल रहा ऑफिस में जब एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं तो उस दौरान भी वह बेहोश होकर गिर पड़ी थीं।

अदालत में पेश नहीं होने से जज नाराज
बता दें कि साध्वी साल 2008 मालेगांव में हुए बम धमाकों की आरोपी हैं। अदालत नें शनिवार को उनको मुंबई के कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था। उनके पेश नहीं होने से जज ने  नाखुशी जाहिर की है। साथ ही सभी सातों आरोपियों को 4 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है।

Share this article
click me!

Latest Videos

DA Hike: मोदी सरकार ने करोड़ों कर्मचारियों को दिया जबरदस्त Diwali Gift
SCO Summit 2024: पाकिस्तान में एस जयशंकर ने किया मॉर्निंग वॉक, एक पौधा भी लगाया-PHOTOS
Election Commission of India LIVE: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस
सांसद और डॉक्टर के बीच जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं #Shorts #uttarpradesh
SCO Summit 2024: एस जयशंकर ने पाकिस्तान में बैठकर पाकिस्तान को सुना डाला