पुलिस को वॉन्टेड 'सम्राट' की तलाश, जो कई बॉलीवुड स्टार को करेगा बेनकाब, जिसके शौक जान पुलिस भी हैरान

Published : Jan 05, 2021, 05:45 PM ISTUpdated : Jan 05, 2021, 05:46 PM IST
पुलिस को वॉन्टेड 'सम्राट' की तलाश, जो कई बॉलीवुड स्टार को करेगा बेनकाब, जिसके शौक जान पुलिस भी हैरान

सार

पुलिस जांच में सामने आया है कि ड्रग माफिया सम्राट देश की फाइव स्टार होटलों में ठहरने के अलावा विदेशी लड़कियों के साथ डांस करने का शौकीन है। सम्राट के गिरफ्त में आने के बाद कई अन्य ड्रग माफियाओं के साथ बॉलीवुड स्टार के चेहरे भी बेनकाब हो जाएंगे।

इंदौर (मध्य प्रदेश). आजकल इंदौर में ड्रग्स मामले को लेकर पुलिस की छापेमारी का सिलसिला जारी है। अभी कुछ समय पहले आंटी प्रीति जैन और उनके बेटे यश की गर्लफ्रेंड तरन्नुम को गिरफ्तार किया है। इनके पकड़े जाने के बाद पूछताछ में नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। अब ड्रग माफियाओं में एक नया नाम जो सामने आया है वह है  सम्राट जिसकी पुलिस को तलाश है।

कई बालीवुड स्टार होंगे बेनकाब
इंदौर पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले पेडलर अमन उर्फ किशन के पकड़ाने के बाद ड्रग माफिया सार्थक उर्फ सम्राट याज्ञनिक के बारे में पता लगा है। जो काफी बड़े पैमाने पर ड्रग्स और कोकीन सप्लाई करता है। जिसकी कई शहरों में खोजबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि सम्राट के गिरफ्त में आने के बाद कई अन्य ड्रग माफियाओं के साथ बॉलीवुड स्टार के चेहरे भी बेनकाब हो जाएंगे। क्योंकि इसके तार मुंबई के सेलेब्स से भी जुड़े होने की बात सामने आ रही है।

एक रात में उड़ा देता है लाखों रुपए
पुलिस जांच में सामने आया है कि ड्रग माफिया सम्राट देश की फाइव स्टार होटलों में ठहरने के अलावा विदेशी लड़कियों के साथ डांस करने का शौकीन है। पुलिस गिरफ्त में आए अमन का कहना है कि सम्राट जहां भी जाता है वह बड़ी होटलों में ठहरता है और एक ही रात में लाखों रुपए उड़ा देता है। होटल वालों से वो विदेशी लड़कियों को डांस करान की डिमांड भी करता है। चाहे इसके लिए उसे कई लाख रुपए ही क्यों खर्च ना करने पड़े।

बॉलीवुड एक्टर को भी करता ड्रग सप्लाई
बता दें कि ड्रग माफिया सम्राट ऐसी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। जिसमें वह विदेशी लड़कियों के साथ डांस करने और उन पर पैसा उड़ाते देखा गया है। आरोपी को बड़ी-बड़ी कार और हथियारों के साथ  फोटो खिंचवाने का भी शौक है। इंदौर विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि बॉलीवुड के ड्रग सप्लायरों से भी सार्थक के तार जुड़़े होने की बात सामने आ रही है। वह स्टार को ड्रग भेजता था। यह सारी जानकारी सम्राट के लिए कई सालों से काम करने वाले अमने से पुलिस को बताईं।

यूपी का रहने वाला है ड्रग माफिया सम्राट
ड्रग माफिया सम्राट मूल रुप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। उसका कंचन बाग में एक फ्लैट हैं। पुलिस ने बताया कि उसके माता पिता अभी कंचनबाग में वर्षा अपार्टमेंट में रहते थे। उनसे पूछछात लगातार जारी है।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mukhyamantri Registry Yojana: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में होंगी 50 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्रियां
MP Greenfield Corridor: 5 नए फोरलेन कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी, इन शहरों को मिलेगा फायदा