इंदौर सेक्स रैकेट में चौंकाने वाले खुलासे: विदेशी लड़कियों का BJP से कनेक्शन,कांग्रेस ने दिखाई मंत्री की फोटो

विदेशी लड़कियों के साथ पकड़े गए 8 ग्राहकों में 3 युवक खंडवा के खालवा मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी हैं। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के यह नेता प्रदेश सरकार में वन मंत्री विजय शाह के करीबी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की रेड से पहले यह तीनों मसाज कराने के लिए स्पा सेंटर पहुंचे हुए थे।

Asianet News Hindi | Published : Jan 9, 2022 8:15 AM IST

इंदौर (मध्य प्रदेश), तीन दिन पहले पहले इंदौर में पकड़ाए सेक्स स्कैंडल में  कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस ने मिलकर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के कारोबार का भड़ाफोड़ किया था। लेकिन अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। क्योंकि इस रैकेट के तार अब प्रदेश के सत्ताधारी पार्टी भाजपा नेताओं से जुड़ रहे हैं।  पकड़े गए लोगों में भाजपा की युवा शाखा के तीन पदाधिकारी भी शामिल हैं। जो कि प्रदेश के एक मंत्री के करीबी बताए जा रहे हैं।

विदेशी लड़कियों के साथ थे बीजेपी नेता
दरअसल, विदेशी लड़कियों के साथ पकड़े गए 8 ग्राहकों में 3 युवक खंडवा के खालवा मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी हैं। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के यह नेता प्रदेश सरकार में वन मंत्री विजय शाह के करीबी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की रेड से पहले यह तीनों मसाज कराने के लिए स्पा सेंटर पहुंचे हुए थे। इस दौरान पुलिस ने छापा मार और 10 लड़कियों के साथ पकड़े गए 8 कस्टमर्स गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस ने 17 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। 

कांगेस ने बीजेपी नेताओं की शेयर की फोटो
वहीं सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ होने के बदा इस मामले में अब सियासत भी होने लगी हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने गिरफ्तार युवकों की फोटो मंत्री के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही लिखा-इंदौर में विजय नगर के स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट में पकड़ाये तीन आरोपियों का कनेक्शन भाजपा से सामने आया है। तीनो युवक वरुण यादव , विवेक नामदेव व अशोक सिंगला भाजयुमो के खालवा मंडल के पदाधिकारी और प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह इस के बेहद करीबी है।

मंत्री को आना पड़ा सफाई देने
वहीं इस पूरे मामले पर शिवराज सरकार के वन मंत्री का बयान भी सामने आया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा-हम लोग सार्वजनिक जीवन में जब काम करते हैं, अगर आपका कोई फ़ोटो ले रहा है तो मना नहीं कर सकता। अगर उन लोगों ने ग़लत काम किया है तो क़ानून अपना काम करे, हम उसको बचाने नहीं जा रहे हैं। राजनैतिक संबंध होने से कोई क़रीबी नहीं होता है। राजनीतिक संबंध अपनी जगह होते हैं जबकि व्यक्तिगत संबंध अपनी जगह होते हैं।

जेंडर चेंज कराकर बने महिला
बता दें कि गुरुवार को इंदौर पुलिस ने शहर के विजनय नगर में एक स्पा सेंटर पर रेड डाली थी। जिसमें से  10 लड़कियों और 8 लड़कों को गिरफ्तार किया था। इनम से 7 लड़कियों थाईलैंड की थीं। पुलिस ने जब इनके पासपोर्ट जब्त किए और इनकी जांच की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। क्योंकि चारों ही पासपोर्ट में इन लड़कियों का जेंडर मेल लिखा हुआ है। पूछताछ में खुलासा हुआ तो पता चला कि यह जेंडर चेंज करा कर स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा कर रही थीं।

स्पा स्किन क्लीनिक चलाया जा रहा था स्पा सेंटर
 हैरानी की बात यह है कि यह स्पा सेंटर फैमिली सैलून स्पा स्किन क्लीनिक के नाम से चलाई जा रही थी। जिसमें शहर के कई बड़े हाई प्रोफाइल लोग आते थे। लेकिन पुलिस ने  इस मसाज पार्लर अलग ही बताई, जिसे जानकर हर कोई हैरान है।  बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भी इसी स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई कर कई विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया था।

 

Share this article
click me!