
जबलपुर. मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर से दर्दनाक हदासे की खबर सामने आई है। जहां एक लड़की अपने दोस्त के साथ ढाई लाख की हाई स्पीड स्पोर्ट्स बाइक से घूमने निकली थी। लेकिन इसी बीच बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दीवार से जा टकराई। युवती की गर्दन दीवार पर लगे फेंसिंग के कटीले तारों में फंस गई और लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लड़का गंभीर रुप से घायल हो गया।
टक्कर होते ही गर्दन पूरी तरह से कट गई
दरअसल, यह हादसा शुक्रवार देर रात का बताया जाता है। जहां रेणु ठाकुर नाम की लड़की अपने दोस्त राहुल जाट के साथ स्पोर्ट्स बाइक से घूमने निकली थी। बताया जा रहा है कि बाइक चला रहा लड़का नशे में था। दोनों नागरथ चौक से तैयब अली पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रफ्तार में चल रही बाइक स्पीड ब्रेकर से उछल गई। पहले बाइक फुटपाथ पर चढ़ी, फिर पोल से टकराई और स्कूल की दीवार से जा टकरा गई। पीछे बैठी लड़की उछलकर तारों की फेंसिग में जा गिरी। गर्दन कांटों में फंस गई और कट गई।
ढाई लाख की बाइक हो गई चकनाचूर
आलम यह था कि ढाई लाख की बाइक पूरी तरह से चकना चूर हो गई। वहीं लड़की का शव खून से लथपथ हो गया। जिसने भी यह भयाभह मंजर देखा तो उसके रोंगटे खड़े हो गए। राहगीर आनन-फानन में दोनों को विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। वहीं लड़के का इलाज जारी है।
देर रात दोस्त के साथ निकली थी घूमने
बता दें कि ओमती पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि रेणु सीधी के अकुई चुरहट की रहने वाली थी। वह यहां पर एक किराए के मकान में अपनी बहन के साथ रहती थी। वह यहां प्राइवेट जॉब कर रही थी। शुक्रवार देर रात राहुल का उसके पास फोन आया और रेणु बहन को उसके साथ जाने का कहकर निकल गई।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।