महाकाल की चौखट तक पहुंचा कोरोना, रुद्र पूजन करने वाले पुजारी की मौत..मंदिर से आ रहीं डरावनी तस्वीरें

Published : Apr 10, 2021, 03:17 PM IST
महाकाल की चौखट तक पहुंचा कोरोना, रुद्र पूजन करने वाले पुजारी की मौत..मंदिर से आ रहीं डरावनी तस्वीरें

सार

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पुजारी चंद्र मोहन के निधन के बाद उज्जैन शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं मंदिर परिसर और कमेटी में हड़कंप मच गया है। इतना ही नहीं महाकाल मंदिर में पूजा करने वाले दो अन्य पुजारी अस्पताल में भर्ती हैं।

उज्जैन. मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार रोके नहीं रुक रही है। जिस तरह से आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद डरावने हैं। अब इस महामारी की चपेट से कोई नहीं बच पा रहा है। अब कोरोना महाकाल की नगरी में पहुंचने के बाद बाबा के मंदिर तक जा पहुंचा है। जहां कई सालों से रुद्र पूजन करने वाले चंद्र मोहन काका की संक्रमण से मौत हो गई। वहीं मंदिर के दो और पुजारी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। उज्जैन में बिगड़ते हालातों को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है।

महाकालेश्वर मंदिर में मचा हड़कंप
कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पुजारी चंद्र मोहन के निधन के बाद उज्जैन शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं मंदिर परिसर और कमेटी में हड़कंप मच गया है। इतना ही नहीं महाकाल मंदिर में पूजा करने वाले दो अन्य पुजारी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

सीएम शिवराज ने ऐसी दी पुजारी काका को श्रद्धांजलि
महाकाल मंदिर की कमेटी के-पजारियों के साथ-साथ सीएम शिवराज ने भी काका चंद्र मोहन के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। सीएम ने कहा- उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी श्री चंद्रमोहन गुरु के निधन का दुःखद समाचार मिला है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

महाकाल मंदिर रखा गया  2 मिनट का मौन
बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए महाकाल मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं की संख्या कर दी थी। श्रद्धालुओं के लिए सिर्फ बैरेकेटिंग से ही दर्शन व्यवस्था रखी गई है। लेकिन इसके बाद भी मंदिर के तीन पुजारी और चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए। चंद्र मोहन के निधन की खबर आते ही  महाकाल मंदिर में पंडे-पुजारियों ने 2 मिनट का मौन भी रखा। आज उनका शव इंदौर अस्पताल से  उज्जैन लाया गया है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mukhyamantri Registry Yojana: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में होंगी 50 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्रियां
MP Greenfield Corridor: 5 नए फोरलेन कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी, इन शहरों को मिलेगा फायदा