Pawan Tiwari | Published : Jul 6, 2022 1:31 AM IST / Updated: Jul 06 2022, 07:50 PM IST

MP Nagariy Nikay Chunav 2022: पहले फेज की वोटिंग संपन्न, शाम 5 बजे तक प्रदेश में 61% मतदान

सार

भोपाल. मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद नगरीय निकाय के पहले चरण के चुनाव के लिए आज (बुधवार, 6 जुलाई ) वोटिंग हुई। पहले फेज में प्रदेश की 11 नगर निगम के 133 निकायों में चुनाव हुए। 11 नगर निगम के अलावा 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषदों के लिए मतदान किया गया। प्रदेश में शाम 5 बजे तक 61% वोट पड़े। आगर-मालवा जिले में सबसे ज्यादा 88% मतदान हुआ। वहीं प्रदेश में सबसे कम वोटिंग भोपाल जिले में 43% हुई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना नगर निगम के वोटर्स सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले। चुनावों के नतीजे 17 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश में भाजपा औऱ कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी अपने कैंडिडेट्स उतारे हैं। भाजपा की तरफ से प्रचार के लिए दिग्गजों की फौज उतरी थी वहीं, कांग्रेस की तरफ से कमलनाथ ने सबसे ज्यादा सभाएं और रोड शो किए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी नगर निगमों में रोड शो किया है। वोटिंग EVM के द्वारा हुई। वोटिंग के दौरान कई जिलों में कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुईं। वहीं, दमोह समेत कई जिलों में फर्जी वोटिंग की भी खबरें सामने आईं। हालांकि इन सबके बीच मध्यप्रदेश में पहले फेज के नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्व संपन्न हुए। आइए जानते हैं मध्यप्रदेश हो रहे नगर निकाय चुनाव के पल-पल के ताजा अपडेट्स।

05:07 PM (IST) Jul 06

52 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

राज्य मके 11 जिलों में हुई वोटिंग के लिए 3 बजे तक मतदान का प्रतिशत 52 फीसदी रहा। हालांकि पहले फेज में कुल कितनी वोटिग हुई अभी राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। कई जिलों में बंपर वोटिंग हुई है।  

05:01 PM (IST) Jul 06

कांग्रेस विधायक की गाड़ी में हमला


ग्वालियर की डबरा नगर पालिका में पोलिंग बूथ के बाहर कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की गाड़ी पर पथराव किया गया। पथराव में विधायक का एक दोस्त गायल हो गया है। विधायक ने आरोप लगाया कि यह हमला पूर्व मंत्री इमरती देवी औऱ भाजपा के कैंडिडेट ने करवाया है। 

04:58 PM (IST) Jul 06

राजधानी में हंगामा


भोपाल के करोंद इलाके में वोटिंग को लेकर हंगामा भी हो गया। सेंट जॉर्ज स्कूल पोलिंग बूथ में वोटिंग खत्म होने के कुछ समय पहले बीजेपी प्रत्याशी समर्थक 100 मीटर के बाहर पर्ची बांट रहा थे तभी कांग्रेसी आ गए। इस दौरान हंगामा हुआ। हालांकि मोके पर मौजूद पुलिस ने मामला शांत कराया। 

04:55 PM (IST) Jul 06

लाखों वोटों से जीतेंगे भार्गव: कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में वोटिंग की। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ थीं। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव लाखों वोटों से अपना चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वार्ड में जीतेगी। 

04:35 PM (IST) Jul 06

मस्ती करते दिखे मेयर केंडिडेट

इंदौर के चंदन नगर में विवाद की सूचना के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों मेयर कैंडिडेट्स पहुंचे। भाजपा के मेयर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गवऔर कांग्रेस के संजय शुक्ला की इस दौरान मुलाकात हुई। दोनों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और मस्ती करते हुए दिखे।  

04:18 PM (IST) Jul 06

भाजपा-कांग्रेस कैंडिडेट आपस में भिड़े


उज्जैन वार्ड नंबर एक में कांग्रेस मेयर कैंडिडेट और बीजेपी के पार्षद कैंडिडेट के बीच झड़प हो गई। दोनों के बीच विवाद की खबर है। भाजपा पार्षद प्रत्याशी ने महेश परमार पर पोलिंग बूथ पर एक साथ 20 लोगों के साथ घुसने का आरोप लगाया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। 

04:12 PM (IST) Jul 06

शादी से पहले वोटिंग


दमोह में एक दूल्हे-दुल्हन की तस्वीर सामने आई। यहां एक दूल्हा अपने शादी के लिबास में वोट डालने पहुंचा। दरअसल, सिविल वार्ड 2 में रहने वाले विजय कुमार की आज शादी है। बारात में जाने में पहले दूल्हे ने वोट डाला। इसलिए विजय कुमार पहले वोट डालने पहुंचे। 

04:03 PM (IST) Jul 06

आखिरी एक घंटे की वोटिंग बची


11 नगरीय निकाय चुनाव में वोटिंग के लिए आखिरी एक घंटे का समय बचा है। वोटिंग को लेकर पोलिंग बूथ में वोटर्स की भीड़ एक बार फिर से पहुंचने लगी है। ग्वालियर में जोरदार बारिश हो रही है इसके बाद भी लोग वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं।  

03:53 PM (IST) Jul 06

बूथ के भीतर लड़ाई


इंदौर के लोधीपुरा क्षेत्र में वोटिंग के दौरान भाजपाइयों और कांग्रेसियों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेस सपोर्टर की जमकर पिटाई की। वहीं, चंदन नगर में विवाद की सूचना के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही मेयर प्रत्याशी मौके पर पहुंचे। 

03:50 PM (IST) Jul 06

खंडवा में पकड़ी गई फर्जी वोटिंग


खंडवा में कांग्रस कैंडिडेट के समर्थक ने फर्जी वोटिंग पकड़ी है। वहां वोट डालने पहुंची एक महिला ने बताया कि जब वह वोट डालने गई तो उसे कहा गया कि उसका वोट पहले ही डाला जा चुका है। 

03:24 PM (IST) Jul 06

ग्वालियर में खए कैंडिडेट नजर बंद


ग्वालियर में बारिश के बीच भी लोग वोटिंग करने पहुंचे। ग्वालियर में शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। लेकिन इसके बाद भी अभी तक केवल 31.7 फीसदी ही वोटिंग हुई है। इस बीच वार्ड-5 के एक प्रत्याशी किए नजरबंद किया गया है। यहां फर्जी वोटिंग की खबरें थी। 

03:16 PM (IST) Jul 06

भोपाल में सबसे कम मतदान

मध्यप्रदेश में अभी तक करीब 42 फीसदी वोटिंग हुई है। रतलाम जिले में वोटिंग को लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह दिखाई दिया। वहीं, भोपाल में सबसे कम वोटिंग हुई है। भोपाल में अभी तक मात्र 31 फीसदी वोट डाले गए हैं। 

03:04 PM (IST) Jul 06

बुरहानपुर में कई जगह EVM खराब


बुरहानपुर जिले में कई जगह ईवीएम मशीन खराब होने का मामला सामने आया है। पहले पहले मतदान केंद्र क्रमांक 38 में ईवीएम खराब हुई। उसके बाद मतदान क्रमांक 61, 62, 63, 64, 65 में बनाए गए बूथ में भी EVM खराब होने का मामला सामने आया।  

02:53 PM (IST) Jul 06

कलेक्टर ने की अपील


छिंदवाड़ा में वोटिंग को लेकर लोगों में उस्ताह दिखाई दिया। हल्की बारिश के बीच भी लोग वोटिंग करने के लिए पहुंच रहे हैं।  प्रशासन ने मतदान शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए इंतजाम किए हैं। यहां के कलेक्टर ने लोगों से वोट डालने की अपील की है। बता दें कि छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। 

02:46 PM (IST) Jul 06

शांतिपूर्वक हो रहा है मतदान

मध्यप्रदेश की 11 नगर निगम के लिए हो रही वोटिंग में मतदाता अपना उत्साह दिखा रहे हैं। पूरे प्रदेश में मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है। एक-दो जिलों से फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया है, लेकिन ज्यादातर जिलों में वोटिंग शांति से वोटिंग हो रही है। 

02:40 PM (IST) Jul 06

मंत्री ने EVM को किया नमन

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में वोट डाला। नरोत्तम मिश्रा ने वोट डालने से पहले EVM मशीन को प्रणाम किया। इनकी ये फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा- सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और प्रदेश के नवनिर्माण में सहभागी बनें।

02:30 PM (IST) Jul 06

सतना में भी फर्जी वोटिंग की कोशिश

सतना जिले में नगरीय निकाय चुनाव में फर्जी वोटिंग का मामला भी सामने आया है। यहां तीन युवाओं को फर्जी वोट डालते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने इन युवाओं को गिरफ्तार कर लिया है। सतना जिले में 1 बजे तक करीब 46 फीसदी मतदान हुआ है।  

02:27 PM (IST) Jul 06

दमोह में फर्जी वोटिंग की कोशिश


नगरीय निकाय चुनाव में फर्जी वोटिंग का मामला भी सामने आया है। दमोह जिले में एक युवती ने बुर्का पहनकर दोबार वोट डालने की कोशिश की। हालांकि वहां मौजूद एजेंट ने उसकी पहचान कर ली और उसे दोबारा वोट करने से रोका गया।

02:22 PM (IST) Jul 06

लंदन से वोट डालने आई युवती


जबलपुर की स्मृति निरालिया वोट डालने के लिए लंदन से आई हैं। वोटिंग करने के लिए उन्होंने करीब 7,337 किलोमीटर का सफर तय किया। उन्होंने अपनी फैमली के साथ सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड पर वोट डाला। वो लंदन में ऑडिटर हैं। 

02:10 PM (IST) Jul 06

कांग्रेस-भाजपा में झड़प

उज्जैन के वार्ड 24 में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में झड़प में झड़प हो गई। वहीं कई जगहों पर मशीन खराब होने के चलते मतदान एक घंटे तक रुका रहा है।मशीनों को बदलने के बाद फिर से मतदान शुरू हुआ। तो वहीं सागर में बीजेपी पर फर्जी मतदान करने का आरोप लगा है।  

01:47 PM (IST) Jul 06

भोपाल के नारियल खेड़ा में आप नेता नाराज

भोपाल के नारियल खेड़ा वार्ड 12 में ठाकुर कमल सिंह स्मृति विद्यालय शारदा नगर के पोलिंग बूथ पर उस वक्त थोड़ी नोकझोंक की स्थिति बन गई जब कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के नाम लिखी टेबल पर EVM रखा गया। वे यहीं से पार्षद भी हैं। इसको लेकर आप नेता मिनहाज आलम ने कहा है कि वे इसकी शिकायत करेंगे। उन्हें अधिकारियों पर भी समर्थन देने का आरोप लगाया।

12:51 PM (IST) Jul 06

युवाओं में भी उत्साह


भोपाल में वोटिंग को लेकर युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वोट डालने के लिए युवा सुबह से ही पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। कई पोलिंग बूथ पर युवाओं ने सबसे पहले वोट डाला। मतदान केन्द्रों में वोट डालने के लिए अच्छा उत्साह दिखाई दे रहा है। 

12:36 PM (IST) Jul 06

आगर में शांतिपूर्वक मतदान

आगर मालवा जिले की नगर परिषद बडौद में 11 बजे तक 44.69 प्रतिशत हुआ मतदान हुआ है। शांतिपूर्ण मतदान जारी है। यहां वोटिंग को लेकर लोगों में अच्छा उत्साह दिखाई दे रहा है। सुबह से ही लोग पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। 

12:23 PM (IST) Jul 06

सतना में कैंडिडेट्स के बीच झड़प


सतना नगर निगम में भी वोटिंग हो रही है। हालांकि सतना जिले के वार्ड नंबर 6 में दो कैंडिडेट्स के बीच झड़प की भी खबरें आई हैं। हालांकि मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। बाकि जिले में शांतिपूर्वक वोटिंग हो रही है। 

12:01 PM (IST) Jul 06

सांसद ने डाला वोट


नगर निगम बुरहानपुर में सुबह 11 बजे तक 27.19 फीसदी वोटिंग हुई है। नगर परिषद शाहपुर में मतदान प्रतिशत 36.3 फीसदी रहा। खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने संजय नगर स्थित पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला।  

11:43 AM (IST) Jul 06

कांग्रेस कैंडिडेट की लिखी टेबल पर रखी गई EVM


भोपाल के वार्ड 12 के एक पोलिंग बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर गुप्ता का नाम लिखी टेबल पर EVM को रखा गया। आम आदमी पार्टी के नेता ने इसकी शिकायत की है। बता दें कि सुधीर गुप्ता इसी वार्ड से पार्षद भी हैं। वहीं, भोपाल में कई लोगों के मतदान भी बदल गए हैं।   

11:41 AM (IST) Jul 06

ग्वालियर में त्रिकोणीय मुकाबला

ग्वालियर नगर निगम में भी वोटिंग के लिए उस्ताह दिखाई दे रहा है। यहां से भाजपा के दिग्गज नेता और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा से सुमन शर्मा, कांग्रेस से डॉ. शोभा सिकरवार और आम आदमी पार्टी से रूचि गुप्ता मैदान में हैं।

11:19 AM (IST) Jul 06

सीएम ने लोगों से की अपील

नगरीय निकाय चुनाव के पहले फेज की वोटिंग के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से वोट डालने की अपील की है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा- लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबसे बड़ा दान, मतदान होता है। मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के मतदान का आज पहला चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें और अपने शहर के विकास में सहभागी बनें। 

11:17 AM (IST) Jul 06

उज्जैन में वोटिंग के लिए उत्साह


उज्जैन नगर निगम में वोटिंग के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। उज्जैन के 54 वार्डों में वोटिंग के लिए कुल 568 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। 121 पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं। करीब 4 लाख वोटर अपने लिए शहर की सरकार चुनेंगे। 
 

11:15 AM (IST) Jul 06

सिंगरौली में कई पोलिंग बूथ में अव्यवस्था


सिंगरौली नगर निगम के 45 वार्डों पार्षद और मेयर के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह से ही वोटर्स मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन कई पोलिंग बूथ में अव्यवस्था के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। यहां महापौर के लिए 12 और पार्षद के लिए 258 कैंडिडेट्स मैदान में हैं।  

10:56 AM (IST) Jul 06

इंदौर में वोटिंग के लिए लंबी-लंबी लाइन

इंदौर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय ,कबीर खेड़ी मेन रोड पर उत्साह के साथ मतदान करने के लिए वोटर्स पहुंच रहे हैं। नंदा नगर राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान स्थित मतदान केंद्र पर लोग वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।  

10:50 AM (IST) Jul 06

बारिश के बीच मतदान


छतरपुर में वोटिंग के लिए वोटर्स में अच्छा खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान शुरु होने के पूर्व हल्की बारिश हुई लेकिन उसके बाद भी वोटर्स बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए पहुंचे।  
 

10:50 AM (IST) Jul 06

बारिश के बीच मतदान


छतरपुर में वोटिंग के लिए वोटर्स में अच्छा खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान शुरु होने के पूर्व हल्की बारिश हुई लेकिन उसके बाद भी वोटर्स बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए पहुंचे।  
 

10:19 AM (IST) Jul 06

महिला की मौत


दमोह में वोटिंग के दौरान एक महिला को चक्कर आ गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी मौत हो गई। महिला की उम्र 90 साल थी।  

09:47 AM (IST) Jul 06

सागर में 10 फीसदी वोटिंग


नगर निगम में सुबह 9 बजे तक 10.35% और जिले की निकायों के लिए औसत 11.70 % मतदान हुआ

09:24 AM (IST) Jul 06

मंत्री ने डाला वोट

मध्यप्रदेश सरकार ने मंत्री तुलसी सिलावट ने परिवार के साथ वोट डाला। बता दें कि बीजेपी कैंडिड पुष्यमित्र भार्गव के लिए प्रचार करते समय वो मंच से गिर भी गए थे।  

 

09:09 AM (IST) Jul 06

बीजेपी कैंडिडेट ने डाला वोट


इंदौर नगर निगम से भाजपा के मेयर कैंडिडेट पुष्यमित्र भार्गव में मतदान केंद्र क्रमांक 2155 एम विन स्कूल सुदामा नगर ई सेक्टर में अपनी फैमली के साथ वोट डाला।  

08:32 AM (IST) Jul 06

कई जगहों पर EVM खराब


इंदौर के कई वार्ड में EVM खराब होने की सूचना है। जिस कारण वोटिंग को रोकना पड़ा है। वहीं, राजधानी भोपाल के भी कई पोलिंग बूथ पर EVM मशीन खराब होने की खबरें सामने आई हैं।

08:30 AM (IST) Jul 06

जहां वोटिंग वहां घोषित की गई छुट्टी


राज्य के जिन जिलों में आज नगरीय निकाय चुनाव हो रहे हैं वहां राज्य सरकार द्वारा सार्वजानिक अवकाश की घोषणा की गई है। लोग अधिक से अधिक वोटिंग में हिस्सा ले सकें इसलिए छुट्टी जी गई है। 

08:15 AM (IST) Jul 06

भोपाल में EVM खराब

राजधानी भोपाल के मतदान केंद्र क्रमांक 31 की EVM मशीन ख़राब हो गई। इस दौरान वोटिंग करीब 15 मिनट के लिए रूकी रही। कलेक्टर मौके पर पहुंचे।