MP में मिला कोरोना के सबसे खतरनाक डेल्टा प्लस वेरिएंट, देश का यह 7वां मामला..स्टडी में जुटे विशेषज्ञ

Published : Jun 17, 2021, 03:59 PM IST
MP में मिला कोरोना के सबसे खतरनाक डेल्टा प्लस वेरिएंट, देश का यह 7वां मामला..स्टडी में जुटे विशेषज्ञ

सार

गुरुवार को मध्य प्रदेश के मेडिकल एजुकेशन मंत्री विश्वास सारंग ने इस संबंध में जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि  NCDC की रिपोर्ट में भोपाल में एक पॉजिटिव मामले में नया वेरिएंट मिला है। जिसके बारे में हम पूरी जानकारी निकलने के साथ स्टडी करवा रहे हैं।

भोपाल. देशभर में कोरोना के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। संक्रमण की थमती रफ्तार के चलते आम जिंदगी पटरी पर लौटने लगी। लेकिन इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी से कोरोना का सबसे खतरनाक वेरिएंट डेल्टा प्लस मिला है। जिसके बाद प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। विशेषज्ञ इसके बारे में पूरी जानकारी जुटाने और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में जुट गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम  वैरिएंट कर रही स्टडी
दरअसल. गुरुवार को मध्य प्रदेश के मेडिकल एजुकेशन मंत्री विश्वास सारंग ने इस संबंध में जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि  NCDC की रिपोर्ट में भोपाल में एक पॉजिटिव मामले में नया वेरिएंट मिला है। जिसके बारे में हम पूरी जानकारी निकलने के साथ स्टडी करवा रहे हैं।

अब तक देश में मिल चुके हैं  7 डेल्टा प्लस वैरिएंट
बता दें कि इससे पहले देश में 6 डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले मिल चुके है। कोरोना की दूसरी लहर के लिए कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को जिम्मेदार माना जाता है। यह पहली बार भारत में ही पाया गया। स्वास्थ्य विभाग  के अधिकारियों का कहना है कि इस नए डेल्टा प्लस वैरिएंट पर मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल का भी असर नहीं होगा।

 65 साल की महिला में मिला है यह वैरिएंट
यह वैरिएंट भोपाल के बरखेड़ा पठानी में रहने वाली एक 65 साल की महिला में मिला है। कुछ दिन पहले उसके सैंपल की जांच करने के लिए भेजा। विश्वास सारंग ने बताया महिला का इलाज चल रहा है, उसे कोरोना की वैक्सीन लग चुकी  है। फिलहाल महिला की तबीयत बिलकुल ठीक है और वह कोरोना निगेटिव हैं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

महाकाल जाने वालों की बल्ले-बल्ले! ₹945 करोड़ में बनेगा 5.30 KM का Elevated Corridor
MP News: मैहर में CM मोहन यादव की पूजा, धार्मिक पर्यटन पर बड़ा फोकस