गर्लफ्रेंड इंप्रेस हो इसलिए नए साल पर दिया था महंगा गिफ्ट, लड़की के यूज करते BF पहुंचा हवालात

Published : Jan 05, 2020, 11:46 AM ISTUpdated : Jan 05, 2020, 11:52 AM IST
गर्लफ्रेंड इंप्रेस हो इसलिए नए साल पर दिया था महंगा गिफ्ट, लड़की के यूज करते BF पहुंचा हवालात

सार

मध्य प्रदेश पुलिस ने एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने नय साल पर अपनी गर्लफ्रेंड को एक महंगा मोबाइल गिफ्ट किया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह चोर है और उसने कई चोरियों को अंजाम दिया है।

भोपाल. नए साल पर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने और उसको इंप्रेस करने के चक्कर में एक युवक की असलियत का पता चल गया। जैसे ही लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड का दिए हुए महंगे मोबाइल में सिम डाली तो उसको पुलिस ने ट्रेस कर जब्त कर लिया।

गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंच गया हवालात
दरअसल, यह घटना राजधानी भोपाल में शनिवार दिन के सामने आई है। जब लड़की से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि यह मोबाइल उसको दोस्त ने गिफ्ट किया था। फिर इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने मोबाइल के अलावा अन्य चोरियों की घटना को भी कबूल लिया।

नाबलिग लड़के घटना को देते थे अंजाम
टीटी नगर पुलिस ने न्यू मार्केट और जवाहर चौक से चोरी हुए करीब 20 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए। इसके अलावा एक एलईडी टीवी भी जब्त की गई। इस घटना को कोई और नहीं बल्कि दो नाबालिग मिलकर अंजाम देते थे। दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: मुफ्त रजिस्ट्री, नर्मदा मिशन और सिंहस्थ पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन
Ujjain Simhastha 2028: विश्व के सबसे बड़े धार्मिक मेले की तैयारी तेज, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान