शादी के कुछ दिन बाद पत्नी बोली-छत पर चलो सेल्फी लेते हैं, फिर तीसरी मंजिल पर ले जाकर पति को दिया धक्का

Published : Jul 04, 2021, 05:00 PM IST
शादी के कुछ दिन बाद पत्नी बोली-छत पर चलो सेल्फी लेते हैं, फिर तीसरी मंजिल पर ले जाकर पति को दिया धक्का

सार

 यह अजीबो-गरीब वाकया भोपाल का है। 20 जून की रात 27 साल के धर्मेंद्र सैनी को उसकी नई-नवेली पत्नी ने तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। घटना के बाद युवक बेसुध हो गया था, अब कहीं जाकर 12 दिन बाद उसे होश आया है। तब यह खुलासा हुआ है।

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अजीबो-गरीब क्राइम का मामला सामने आया है। जिसे पुलिस भी नहीं समझ पा रही है कि यह कोई सोची-समझी साजिश है या फिर नादानी। यहां एक महिला ने शादी के कुछ ही दिन बाद ही पति से रात को जिद करने लगी कि छत पर चलो सेल्फी लेते हैं। फिर तीसरी मंजिल पर ले जाकर धक्का दे दिया। पढ़िए हैरान कर देने वाली क्राइम की कहानी...

मौत के मुंह से बचा तो..लेकिन कभी चल नहीं पाएगा
दरअसल, यह अजीबो-गरीब वाकया भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी का है। जहां पिछले महीने 20 जून की रात 27 साल के धर्मेंद्र सैनी को उसकी नई-नवेली पत्नी ने तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। घटना के बाद युवक बेसुध हो गया था, अब कहीं जाकर 12 दिन बाद उसे होश आया और उसने मामले का खुलासा करते हुए पुलिस थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। किसी तरह युवक बच तो गया है, लेकिन शायद ही है कि वह कभी चल सके। क्योंकि उसके दोनों हाथ-पैर और जबड़ा टूट चुके हैं।

पति ने सुनाई पत्नी की खौफनाक कहानी
पीड़ित युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पत्नी सुमन 20 जून की रात छत पर जाकर सेल्फी लेने की जिद कर रही थी। में उसे पूर लेकर चला गया और में छत की मुंडेर पर जाकर सड़क तरफ पैर डालकर बैठ गया। इसी बीच सुमन ने मुझे धक्का दे दिया, हालांकि मैंने अपने आपको संभाल लिया। जब मैंने उससे पूछा यह क्या था तो कहने लगी कि मैं मजाक कर रही हूं। लेकिन, मना करने के बाद भी वह नहीं मानी और कुछ देर बाद ही उसने फिर धक्का दिया। इस बार मैं संभल नहीं सका और सीधे करीब 30 फीट नीचे जा गिरा।

पति समझ नहीं सका पत्नी के खौफनाक इरादे
बता दें कि धर्मेंद्र सैनी की शादी इसी साल 30 अप्रैल को सुमन से हुई थी। यह शादी दोनों की मर्जी से हुई थी और उन्होंने एक दूसरे को पसंद किया था। लेकिन जिस तरह की घटना घटी है उससे समझा जा सकता है कि सुमन के इरादे कुछ और ही हैं। वहीं इस घटना के बाद सुमन अपने मायके चली गई। उसका मायका राजधानी भोपाल में हैं। पुलिस  का कहना है कि महिला से इस मामले में पूछताछ की जाएगी, तभी कुछ क्लियर हो सकता है।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते