दिग्विजय सिंह भी हुए Corona Positive, कहीं 2 दिन पहले की यह गलती तो नहीं पड़ गई उनको भारी

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) भी कोविड की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी खुद दिग्विजय ने ट्विटर पर पोस्ट लिखकर दी है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 25, 2022 6:04 AM IST / Updated: Jan 25 2022, 11:57 AM IST

भोपाल (मध्य प्रदेश). कोरोना की तीसरी लहर के बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) भी कोविड की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आई है। इसकी जानकारी खुद दिग्विजय ने ट्विटर पर पोस्ट लिखकर दी है। 

 दिग्विजय सिंह अपने संपर्क में आए लोगों से सावधान रहने को कहा...
दरअसल, कांग्रेन नेता दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिका- मुझे सर्दी जुकाम था। RT-PCR टेस्ट कराने पर COVID +ve आया है। जो लोग भी पिछले दो-तीन दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें यदि बुख़ार खांसी सर्दी जुकाम बदन में दर्द है, तो वे कृपया अपना RT-PCR टेस्ट करा लें। अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें। वह कोविड से सावधान रहें, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

कहीं यह गलती तो नहीं पड़ गई भारी
बता दें कि दो दिन पहले ही दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल में सीएम आवास के सामने बैठकर धरना दिया था। वह 21 जनवरी को डूब प्रभावित किसानों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे हुए थे। जहां सीएम ने उनको मिलने से मना कर दिया था तो वह मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बैठ गए थे। इस दौरान उन्होंने भीड़ के बीच बैठ रामधुन भी गाई थी। जिसमें कोविड गाइडलाइन की धज्जियां सरेआम उड़ी थीं। हो सकता है कि भीड़ में कोई नेता पहले से ही कोरोना संक्रमित हो और उसके संपर्क आने से दिग्विजय पॉजिटिव हो गए हों।

10 हाजार पार मामले तो 8 मरीजों की हुई मौत
कोरोना के विशेषज्ञों और सीनियर डॉक्टरों का कहना है कि मध्यप्रदेश में 30 जनवरी से 2 फरवरी के बीच कोरोना की तीसरी लहर का पीक होगा। इस दौरान एक दिन में अधिकतम 13 से 14 हजार लोग संक्रमित होंगे। वहीं पिछले 24  घंटों के दौरान प्रदेश में 10585 नए मामले सामने आए हैं। जहां भोपाल में 2024,  इंदौर में 1963 जबलपुर में 840 केस तो  ग्वालियर में 411 और होशंगाबाद में 247 पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं  1 दिन में 8 और मौतें हुई हैं।

Share this article
click me!