गर्लफ्रेंड ने ढाई महीने से घर में दफन कर रखी थी प्रेमी की लाश, वहीं सोती थी वहीं खाती थी खाना

 मध्य प्रदेश एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की लाश को ढाई महीने तक कमरे दफना कर रखा था। इतना ही नहीं वह उसी जगह बैठकर खाना खाती थी और वहीं बिस्तर लगाकर सो जाती थी।

Asianet News Hindi | Published : Feb 18, 2020 10:23 AM IST / Updated: Feb 18 2020, 03:56 PM IST

सीधी. मध्य प्रदेश दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जिसकी वजह से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एक युवती ने अपने प्रेमी की आत्यहत्या के बाद उसके शव को चुपके से घर में दफना दिया। इतना ही नहीं ढाई महीने तक वो उसी कमरे में  अकेली रह रही थी।

ढाई महीने से कब्र के उपर सो रही थी प्रेमिका
दरअसल, यह घटना सीधी जिले के थाना क्षेत्र के कमक्ष गांव में हुई है। जहां बीती साल  6 दिसंबर को को इंसान मोहम्मद नाम के युवक ने प्रेमिका से झगड़ने के बाद सुसाइड कर लिया था। युवती ने घरवाले और पुलिस के डर से उसके शव को कमरे कब्र खोदकर दफन कर दिया था। जिसका खुलासा अब जाकर पुलिस ने किया है।

ऐसे शुरु हुई थी दोनों की लव स्टोरी
जानाकारी के मुताबिक, सतना के रहने वाले मृतक इंसान मोहम्मद नाम के युवक की दो साल पहले एक युवती से रॉंग नंबर लगने के चलते जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में धीरे-धीरे दोस्ती हो गई और फिर यह दस्ती कब प्यार में बदल गई उनको पता ही नहीं चला। फिर दोनों लिव इन में कटनी में किराए का कमार लेकर साथ रहने लगे। जिसके  बाद वो कुछ  दिनों बाद अपने गांव कमछ लौट आए और यहां रहने लगे।

इस वजह से प्रेमी ने प्रेमिका का शव दफना दिया
 कुछ दिनों  बाद ही दोनों में झगड़ा होने लगा। जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले दोनों में जमकर विवाद हुआ। 7 दिसंबर को युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर अपनी जान दे दी। युवती जब घर लौटी तो मोहम्मद अपने कमरे में फांसी पर लटका था। बस यह राज किसी को पता ना चले इसलिए महिला ने उसको दफना दिया था।

ऐसे हुआ मामले का पर्दाफाश
जब दो महीने हो जाने के बाद मोहम्मद कहीं नहीं दिखा तो उसके माता-पिता को उसकी हत्या होने का शक हुआ।  फिर युवक के परिजनों ने युवती के खिलाफ कुसमी पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। जिसके चलते पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो इस तरह से मामले का खुलासा हुआ।

Share this article
click me!