लव-जिहाद: उमेद खान ने राहुल बनकर लड़की को प्यार के जाल में फंसाया, शादी के लिए रखी धर्म बदलने की मांग

इंदौर जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां उमेद खान नाम का यवक ने राहुल बनकल पहले तो हिंदू लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया। फिर उससे शादी करने के लिए धर्म बदलने का दवाब डालने लगा।

Asianet News Hindi | Published : Mar 23, 2022 11:52 AM IST / Updated: Mar 23 2022, 06:03 PM IST

इंदौर. मध्य प्रदेश में लव जिहाद पर कानून बनने के बाद भी मामले थमने की बजाए बढ़ते जा रहे हैं। अब इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां उमेद खान नाम का युवक ने अपना नाम राहुल बताकर पहले नाबालिग लड़की से दोस्ती की। उससे शादी करने के लिए जबरन धर्म  परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। लेकिन पीड़ित लड़की की उसकी सच्चाई पता चली तो वह पुलिस के पास पहुंची और उसकी सारी असलियत बता दी। 

16 साल की हिंदू लड़की को अपने जाल में फंसाया
दरअसल, लव जिहाद का मामला इदौर जिले के बेटमा इलाके का है। जहां उमेद नाम का युवक ड्राइवर की नौकरी करता था। इसी दौरान उसने 16 साल की एक हिंदू लड़की से दोस्ती की। फिर प्यार का नाटक कर उसे प्रपोज किया। धीरे-धीरे दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। इसी दौरान युवक  लड़की से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने लगा। लेकिन लड़की ने जब शादी करने से इंकार किया तो उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest Videos

लड़की के घर पहुंच करने लगा जबरदस्ती
मामले की जांच कर रहे टीआई संजय शर्मा ने बताया कि शांति नगर में रहने वाले वाली नाबालिग लड़की ने उमेद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ता की बताई कहानी पर जब मामले की छानबीन की गई तो सारी कहानी सामने आ गई। इसी बीच पीड़ित के परिवार ने लड़की को अपने मामा के घर भेज दिया। फिर जब लड़की दो दिन बाद अपने घर आई तो आरोपी उसके घर पहुंच गया और उसे अपने साथ लाने के लिए जबरदस्ती करने लगा। इसी दौरान परिवार ने मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठन के सदस्यों को दी। इसके बाद हिंदूवादी संगठन पहुंचे और हंगामा मचाया। फिर आरोपी उमेद खान पर मामला दर्ज किया गया।

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh