एक लापरवाही ऐसी भी:22 साल के युवक की मौत, अस्पताल ने दिया बुजुर्ग का शव..चेहरा भी नहीं देख सके परिजन

Published : Aug 11, 2020, 12:32 PM ISTUpdated : Aug 11, 2020, 12:36 PM IST
एक लापरवाही ऐसी भी:22 साल के युवक की मौत, अस्पताल ने दिया बुजुर्ग का शव..चेहरा भी नहीं देख सके परिजन

सार

मध्यप्रदेश के रीवा शहर से स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां एक सरकारी अस्पताल के स्टाफ ने सारी हदें पार कर दीं। इलाज के दौरान एक 22 साल के एक युवक की मौत हो गई, लेकिन परिजनों को 65 साल के एक बुजुर्ग का शव सौंप दिया।  

रीवा. मध्यप्रदेश के रीवा शहर से स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां एक सरकारी अस्पताल के स्टाफ ने सारी हदें पार कर दीं। इलाज के दौरान एक  22 साल के एक युवक की मौत हो गई, लेकिन परिजनों को 65 साल के एक बुजुर्ग का शव सौंप दिया।

जवान बेटे की जगह थमा दिया बुजुर्ग का शव
दरअसल, कुछ दिन पहले 22 साल के विवेक की तबीयत खराब हो गई थी। घरवालों ने उसे लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे थे, डॉक्टरों ने हालत ज्यादा खराब होने के चलते युवक को आईसीयू एडमिट कर दिया था। इसके बाद डॉक्टरों ने युवक को कोविड सेंटर में रेफर कर दिया परिजनों को बिना बताए। युवक के पिता ने कहा कि की बेटे को बदन दर्द की शिकायत थी जिसे भर्ती किया था। लेकिन अस्पताल ने उसको कोरोना वार्ड में रेफर कर दिया।

बेटे का शव देखते ही दंग रह गए पिता
भर्ती होने के तीन तार दिन बाद जब युवक के परिजनों ने उसकी हालत के बारे में पूछा तो डॉक्टरों ने कहा-उसकी तो इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद शव को सौंप दिया, जब पिता ने बैग में रखे बेटे के शव को देखा तो वे दंग रह गए, क्योंकि उसमें 65 साल के एक व्यक्ति का शव रखा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ जमकर हंगामा किया। 

अस्पातल के डॉक्टरों को किया सस्पेंड
मृतक युवक के परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस और कलेक्टर ऑफिस में जाकर की और हंगामा किया। साथ प्रशासन से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी। इसके बाद लापरवाही की घटना के उजागर होते ही प्रशासन हरकत में आया और अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राकेश पटेल के साथ अन्य स्टाफ को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा प्रशासन यह पता लगा रहा है कि मृतक कोरोना पॉजिटव था या नहीं। वहीं मामले में कॉलेज के डीन डॉ. एपीएस गहरवार ने माना कि लापरवाही हुई है, बैग का टैग बदल जाने से शव बदल गया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather: दिल्ली-NCR, UP से MP तक चढ़ रहा पारा, जानिए इन 10 शहरों में आज कितनी बढ़ेगी गर्मी
'जुड़वा भाई बनेंगे देश का ग्रोथ इंजन', जयपुर में CM मोहन यादव ने बताया- कैसे एमपी-राजस्थान बनेंगे नया इंडस्ट्रियल हब